हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के तबादले
Haryana IPS Transfer List; हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IPS अधिकारी अरशिंदर चावला को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग के महानिदेशक (DG Prisons) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। चावला वर्तमान में विजिलेंस विभाग के महानिदेशक (DG Vigilance) के पद पर तैनात हैं।
वहीं, IPS पंकज नैन को पंचकूला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले उनके पास पंचकूला कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार था, जिसे अब उन्हें नियमित रूप से सौंप दिया गया है।
इसके अलावा IPS अदिति सिंह को पंचकूला की नई डीसीपी (DCP) नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य IPS और HPS अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।