पंचकूला में अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस कमिश्नर की अक्ष्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक, लिए गए सख्ती करने के फैसले

Haryana News: ई-रवाना प्रणाली के तहत एक रसीद पर केवल एक ही वाहन को खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी। अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कॉवाड का गठन किया गया है। Illegal Mining in Panchkula: पंचकूला जिले में अवैध माइनिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 21 Nov 2025 19:45:PM
पंचकूला में अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस कमिश्नर की अक्ष्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक, लिए गए सख्ती करने के फैसले

Haryana News: ई-रवाना प्रणाली के तहत एक रसीद पर केवल एक ही वाहन को खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी। अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कॉवाड का गठन किया गया है।

Illegal Mining in Panchkula: पंचकूला जिले में अवैध माइनिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की अध्यक्षता में सैक्टर-1 पंचकूला स्थित जिला सचिवालय में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियो के समन्वय से अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एक व्यापक मास्टरप्लान तैयार कर उसपर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार जिले में पाँच विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जिनकी रियल-टाइम कैमरा मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। ई-रवाना प्रणाली के तहत एक रसीद पर केवल एक ही वाहन को खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कॉवाड का गठन

इसके अतिरिक्त अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कॉवाड का गठन किया गया है। एसीपी और एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीमें पिंजौर, कालका, रायपुर रानी और चंडीमंदिर क्षेत्रों में फ्लाइंग दस्ते का नेतृत्व करेंगे। दो इंस्पेक्टर-रैंक के पुलिस अधिकारी तथा माइनिंग विभाग के अधिकारी विशेष निगरानी दल में रहेंगे, जबकि संवेदनशील इलाकों में कमांडो यूनिट की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर ने नियमित चैकिंग के लिए गैर-सरकारी वाहनों को भी उपयोग में लाने के आदेश दिए हैं।

एक विशेष टीम करेगी 24 घंटे राउंड

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी खनन साइट पर अनुमति से अधिक माइनिंग पाई जाती है, तो संबंधित माइनिंग परमिशन को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इंफोर्समेंट विभाग की एक विशेष टीम 24 घंटे राउंड पर रहेगी, जबकि थाना प्रभारी और तहसीलदार की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी। स्वयं पुलिस कमिश्नर प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

मीटिंग के बाद पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि बीती रात से ही रेड शुरु हो गई है, पुलिस व प्रशासन एकजुट होकर क्षेत्रो में लगातार निगरानी कर रहे है। यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध माइनिंग में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों और वाहन मालिकों के खिलाफ सबसे कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए लगातार सख्त और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।

बैठक में पंचकूला जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा, डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी स्तर की अधिकारी, इंफोर्समेंट विभाग के अधिकारी, सिविल प्रशासन के अधिकारी, एसएचओ, माइनिंग अधिकारी तथा आरटीए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad