अमित शाह ने बताई सच्चाई ! जगदीप धनखड़ ने किस को दी बधाई ?
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी यह सोचते हैं कि अगर वे जेल भी गए तो वहीं से सरकार बना लेंगे।
अमित शाह ने जेल को CM और PM हाउस बनाए जाने की बात पर तंज कसा। साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय था।
शाह ने ANI के एक इंटरव्यू में देश के कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है और कहा कि आज भी ये लोग कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM-PM हाउस बना देंगे और DGP, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे। इसके साथ उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर भी अपनी बात रखी।
अमित शाह से जब सवाल गया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ क्या हुआ था? क्या आपकी तरफ से इस्तीफे के लिए उन पर दबाव डाला गया था? तो शाह ने कहा कि धनखड़ साहब के पत्र में सब कुछ स्पष्ट है, उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर इस्तीफा दिया। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री समेत तमाम मंत्रियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।