अनिल विज ने BJP कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने ऑर्गेनिक खेती और फसल विविधीकरण पर दिया जोर
Anil Vij Ambala; अंबाला में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान विज ने मन की बात को परिवार मिलन कार्यक्रम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑर्गेनिक खेती, फसल विविधीकरण और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया है। वहीं छठ पूजा और हरियाणा में ए-संजीवनी की शुरुआत को लेकर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर अनिल विज ने निशाना साधते हुए इसे चुनावी हार का मातम बताया। वहीं फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और धारा 370 हटने के बाद आज कश्मीर भी देश के अन्य राज्यों की तरह भारत का हिस्सा है।
अंबाला में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान उन्होंने बताया कि हर माह के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एक परिवार मिलन कार्यक्रम है देश के 140 करोड़ लोगों से रूबरू होकर उनसे परिवार के नाते बात करते है। किस प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण बातें बताते हैं देश के अलग-अलग कोने में क्या नए प्रयोग हुए हैं उन सब के बारे में भी बताते हैं जैसे अनुभूतियां जिन्होंने देश में साइंस में तरक्की की है उन सब के बारे में बताते हैं आज उन्होंने ऑर्गेनिक खेती पर जोर देते हुए देश में जितने भी किसान है उनसे अपनी जमीन के 25 प्रतिशत पर ऑर्गेनिक खेती करने को कहा है ताकि लोगों को बिना केमिकल्स की खान की चीज मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने डायवर्सिफिकेशन की बात की है की खेती का डायवर्सिफिकेशन किया जा सके इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा भी है की स्वदेशी चीजों को अपनाए, दिवाली आ रही है और प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हम विदेशी चीजों को ही अपने बाजार भर जाते हैं स्वदेशी चीजों से तो लोगों से कहा है कि इन त्यौहारों में स्वदेशी चीजों को ही अपनाए।
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
वही प्रधानमंत्री मोदी ने आज छठ पूजा को लेकर भी संदेश दिया है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज ने बताया कि छठ पूजा के लिए उन्होंने अंबाला में भी एक घाट बनवाया है क्योंकि अंबाला में भी भारी संख्या में लोग छठ पूजा करते है इस दौरान मोदी जी ने ए संजीवनी की भी चर्चा की है विज ने बताया कि जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे तब हरियाणा में उन्होंने ए संजीवनी की शुरुआत की थी जिसका बहुत लोगों ने लाभ लिया है।
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
वही 1 नवंबर को कांग्रेस दिल्ली में वोट चोरी को लेकर बड़ी रैली करने जा रहे हैं जिसे लेकर मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश से हार जाने के बाद एक मातम बनाने का तरीका है जिसके घर में अगर मृत्यु हो जाए तो वह 13 दिन का मातम मानते हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुके हैं तो वह उसका मातम बना रहे हैं। जिस प्रकार कांग्रेस में दिल्ली में पिछले प्रदर्शन किए हैं उसे साफ लगता है कि वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। हर पार्टी को अपने सरकार बनाने का अधिकार है और लोकतंत्र में उसका तरीका मत से जीत कर है। विज ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा कि वे जनता के बीच में जाएं और हमारी सरकार की कमियां जाकर जनता को गिनाये और फिर अगर लोग उन्हें वोट देते हैं तब वह अपनी सरकार बना ले। पहले भी सरकारी बदली है और कांग्रेस के राज में लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई है क्या तब भी वोट चोरी हुई थी? विज बोले यह सिर्फ एक रन का तरीका है। विज बोले कि उन्हें लगता है जिस प्रकार की हरकत कांग्रेस कर रही है इससे वह देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं और 1 नवंबर को जिस दिन सीखो को नरसंहार हुआ था दिल्ली में और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जो हत्या हुई थी वह 31 अक्टूबर को हुई थी 1 नवंबर को जिसमें कांग्रेस के ही कई नेता शामिल थे यह इतनी बड़ी रैली वहां ना हो इस पर कांग्रेस को पूर्ण विचार करना चाहिए।
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीरी सिर्फ इसलिए “बचे हुए” हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहता है — वरना उनके प्रति भारत के इरादे ठीक नहीं हैं। जिस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि फारूख अब्दुल्ला का चरित्र देश के जन जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदू से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं और जहां तक कश्मीर की बात है कश्मीर भारत का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा वहां लगाइए 370 धारा को खत्म करने का काम किया है और आज कश्मीर भी वैसे ही अभिन्न अंग है जैसे पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश है और पूरी तरह से कश्मीर ने इसका स्वागत किया। विज बोले कि कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती है लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा।