आजमगढ़ में थाना प्रभारी को भीड़ ने लाठी–डंडों से पीटा, दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस
Beating of SHO Azamgarh goes Viral: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने लाठी–डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन भीड़ ने उन्हें ही निशाना बना लिया। इस दौरान प्रभारी राजीव कुमार सिंह गंभीर ज्ख्मी हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार दो पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था। सूचना के बाद पुलिस जब गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी, तभी भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। इस मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम,आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू, ऋषभ शामिल हैं।
थाना प्रभारी पर किए गए हमले की वीडीयो भी सोशल मीडीया पर वायरल हुइ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, बरदह थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी (SO) राजीव सिंह को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा है। 8 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे से थाना प्रभारी को खेत में गिराकर पीट रहे थे। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे थे कि मार डालो, बचना नहीं चाहिए।
घायल राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस टीम पर हमला करने वालों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। इस घटना से पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।