Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CM ਮਾਨ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਸੁਖਪਾਲ ਖਹਿਰਾ ਅਤੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਲੀਗਲ ਨੋਟਿਸ.....‘ਦਿਮਾਗੀ ਨਕਸਲ’ ਸ਼ਬਦ ਦਾ ਕੀ ਮਤਲਬ ਹੈ ? ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ’ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ .......ਪੰਜਾਬ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬਦਲਿਆ ਮੌਸਮ, ਅੱਜ-ਕੱਲ੍ਹ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੇ ਆਸਾਰ.....‘ਪਤਨੀ ਦਾ ਹਰ ਜਗ੍ਹਾ ਪਤੀ ਨਾਲ ਜਾਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਨਹੀਂ’, ਮਦਰਾਸ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਟਿੱਪਣੀ.....ਨੇਪਾਲ ’ਚ ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲਾਤ ਬੇਕਾਬੂ, ਮਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1200 ਤੋਂ ਪਾਰ.....ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਮੋਹਾਲੀ ਬਾਰਡਰ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ....ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ, 9 ਮੰਗਾਂ 'ਤੇ ਹੋਈ ਚਰਚਾ, ਕਈਆਂ 'ਤੇ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ......Women Asia Cup: ਮੰਧਾਨਾ ਦਾ ਤੂਫ਼ਾਨੀ ਸੈਂਕੜਾ: ਭਾਰਤ ਦੀ ਹਾਂਗ ਕਾਂਗ ‘ਤੇ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ, 137 ਦੌੜਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ.....ਇਸਰੋ ਨੇ ਪੁਲਾੜ ’ਚ ਭੇਜਿਆ ‘ਨੌਟੀ ਬੁਆਏ’, ਦੁਸ਼ਮਣ ਦੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ’ਤੇ ਰੱਖੇਗਾ ਨਜ਼ਰ, ਆਫ਼ਤਾਂ ’ਚ ਵੀ ਆਵੇਗਾ ਕੰਮ

शाहपुर में 35 वर्षीय विवाहिता का शव खेतों में मिला, पति व ननदों पर मामला दर्ज

धर्मशाला: शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 35 वर्षीय विवाहिता का शव खेतों में मिलने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी […]
Khushi
By : Updated On: 30 Mar 2026 15:57:PM
शाहपुर में 35 वर्षीय विवाहिता का शव खेतों में मिला, पति व ननदों पर मामला दर्ज

धर्मशाला: शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 35 वर्षीय विवाहिता का शव खेतों में मिलने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतका के पति तिलक राज ने पुलिस थाना शाहपुर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वहीं रविवार सुबह पति ने ही पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव घर के पास खेतों में पड़ा हुआ मिला है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना शाहपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि महिला के लापता होने पर परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेतों में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मायका पक्ष ने मृतका के पति और ननदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News