Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ 6 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ: ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤੂਫ਼ਾਨੀ ਸੈਂਕੜਾ......ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ 49 ਮੈਂਬਰੀ ਜਥੇ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ......ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਹੋਈਆਂ ਨਤਮਸਤਕ......ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ OSD ਰਾਜਬੀਰ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਨੋਟਿਸ......DA ਦੇ ਬਕਾਏ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਸਖ਼ਤ, ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ’ਤੇ 1 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ..........ਫਰਾਂਸ ’ਚ ਮੁੜ ਨੀਲਾਮ ਹੋਇਆ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਵਿਰਾਸਤੀ ਫਰਨੀਚਰ, 9 ’ਚੋਂ 7 ਲਾਟ ਵਿਕੇ........ਮੋਗਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਮਾਰੇ ਗਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਸਕਾਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ.......ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ.....ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਸਾਬਰਮਤੀ ਜੇਲ੍ਹ ਦੇ ਹਾਈ-ਸਿਕਿਓਰਿਟੀ ਬਲਾਕ ’ਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਿਫ਼ਟ.....ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚੋਂ 17 ਕੈਦੀ ਫ਼ਰਾਰ.......ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ‘ਆਪ’ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਦੋਸਤ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

कैथल के गुरुद्वारा में बेअदबी और मारपीट का मामला, ग्रंथी के साथ गाली गलौज के इलजाम

Haryana News: पंचायत में भी आकर पवित्र सिंह ने दोबारा समूह संगत के साथ गाली गलौज व उसके साथ हाथापाई की। उसके केशों व पगड़ी की बेअदबी की। Sacrilege in Kaithal Gurudwara: कैथल जिले के सीवन में श्री दशमेश सिंह सभा गुरुद्वारा में सिख पंथ की बेअदबी और गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष सहित अन्य संगम से […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

Haryana News: पंचायत में भी आकर पवित्र सिंह ने दोबारा समूह संगत के साथ गाली गलौज व उसके साथ हाथापाई की। उसके केशों व पगड़ी की बेअदबी की।

Sacrilege in Kaithal Gurudwara: कैथल जिले के सीवन में श्री दशमेश सिंह सभा गुरुद्वारा में सिख पंथ की बेअदबी और गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष सहित अन्य संगम से मारपीट करने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष लाल सिंह उर्फ बिट्टू की शिकायत पर सीवन निवासी पवित्र सिंह के विरुद्ध सीवन थाना में केस दर्ज किया गया है।

घटना के चार दिन बाद ही पवित्र सिंह अमेरिका पहुंच गया था और वहां से इस मामले को लेकर वीडियो जारी करके अपना पक्ष रखा है। बता दें कि विवाद गुरुद्वारा में स्पीकर की आवाज को लेकर हुआ था।

शिकायत में लाल सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे गुरुद्वारा परिसर में संगत पहुंची हुई थी। वहां पर संगत की मौजूदगी में सीवन निवासी पवित्र सिंह ने गुरुद्वारा परिसर में लगे सिख मर्यादा के पोस्टर को फाड़ दिए थे। साथ ही गुरुद्वारा के ग्रंथी के साथ गाली गलौज व मारपीट की। इसके बारे में 20 नवंबर को गुरुद्वारा दशमेश सिंह सभा में समूह संगत की पंचायत हुई।

इसमें पवित्र सिंह व उसके परिवार को बुलाया गया। पंचायत में भी आकर पवित्र सिंह ने दोबारा समूह संगत के साथ गाली गलौज व उसके साथ हाथापाई की। उसके केशों व पगड़ी की बेअदबी की। बता दें कि इस मामले में गुरुद्वारा के पदाधिकारी एसपी से भी मिले थे। सीवन थाना के जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मुझे बहन की गाली दी और मां से मारपीट की: पवित्र

इस मामले में आरोपित पवित्र सिंह ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में कहा कि मैं अमेरिका में पीआर हूं। नवंबर में मेरे पिता के इलाज के लिए भारत आया था। 19 नवंबर को घर पर मौजूद था और गुरुद्वारा से तेज आवाज आ रहा थी। पिता की तबीयत खराब होने के कारण मैं आवाज कम करवाने के लिए गया था।

वहां मेरे साथ मारपीट की गई। अगले दिन पंचायत हुई तो मैं पिता-माता और छोटे बेटे के साथ गया था। मुझे वहां बहन की गाली दी गई और मां से मारपीट की गई। मैंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मेडिकल ना होने के कारण मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मैं अमेरिका वापस आ गया था।

मेरे माता-पिता अभी सीवन में ही हैं। मैंने समय-समय पर गुरुद्वारा में सेवा भी है। गुरुद्वारा में पोस्टर लगाया था कि छोटी दाड़ी वाले और पेंट-टीशर्ट वाले सेवा नहीं करेंगे मैंने इसका विरोध किया था। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं सब झूठे हैं। इस मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News