वंदे मातरम का अपमान कांग्रेस नेताओं के द्धारा किया गया – जयराम ठाकुर
BJP Protest Mandi; मण्डी शहर के चौहाटा बाजार में स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने मण्डी जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्धारा विरोध प्रदर्शन किया गया, और वंदे मातरम के अपमान के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई, इस दौरान पूर्व मुख्यमन्त्री एंव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे उनकी मौजदूगी में भाजपा के द्धारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कोई वन्दे मातरम का अपमान करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान कानून में किया गया है, जिस वंदे मातरम के बल पर देश को आजादी मिली, वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिये फांसी का फंदा चूम लिया, उस वंदे मातरम को उसके अनुरूप सम्मान मिलना चाहिये। अगर देश के अन्दर कोई वंदे मातरम का सम्मान ना करे, उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिये, इसलिये राज्य सभा और लोकसभा में यह बिल पारित किया गया।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जब पुरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ था, तो दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने औपचारिकता पुरी करने की कोशिश की, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, राहूल गान्धी, और सोनिया गान्धी की मौजूदगी में जब वंदे मातरम का गीत शुरू हुआ तो तीन लाईनांे के बाद सोनिया गान्धी ने वंदे मातरम को रोकने का ईशारा किया, एक व्यवस्था के तहत जब वंदे मातरम को सम्मान देने की बात आती है तो वंदे मातरम के दौरान सावधान की स्थिति में खडे़ होना चाहिये। लेकिन कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम को रोकने के लिये ईशारा किया गया, वंदे मातरम का अपमान कांग्रेस नेताओं के द्धारा किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, अगर देश के अन्दर वंदे मातरम नहंी गा सकते हैं, उनको स्वतन्त्रता है जहां जाना चाहें वहां चले जायंे, लेकिन अगर भारत में रहना है तो वंदे मातरम गाना होगा।
