Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CBI ਦਾ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ, OSD ਰਾਜਵੀਰ ਘੁੰਮਣ ਸਮੇਤ 6 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ....... SIR ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਧਰਨੇ ‘ਤੇ ਬੈਠੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿਅੰਕਾ ਗਾਂਧੀ ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ....... 5 ਕਰੋੜ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ED ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ, CM ਮਾਨ ਦੇ ਸਾਢੂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਤਲਬ....... CM ਮਾਨ ਦੇ ਕੈਂਪ ਆਫਿਸ ‘ਤੇ CBI ਦੀ ਰੇਡ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਹਾਲੀ-ਸੰਗਰੂਰ ਵੀ ਪਹੁੰਚੀ ਟੀਮ....... ਤਰਨਤਾਰਨ ‘ਚ AAP ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ, ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ 2 ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਫਾਇਰਿੰਗ.......

जनमत का सम्मान करना सीखे कांग्रेस, प्रदेश का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ : अनिल विज

चण्डीगढ, 06 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने कल इस पर संज्ञान लिया है और नोटिस भी जारी किया है, अगर विपक्ष के लोग देश की कानून व्यवस्था […]
By : Updated On: 06 Oct 2026 15:51:PM
जनमत का सम्मान करना सीखे कांग्रेस, प्रदेश का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ : अनिल विज

चण्डीगढ, 06 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने कल इस पर संज्ञान लिया है और नोटिस भी जारी किया है, अगर विपक्ष के लोग देश की कानून व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तो उसके बाद किसी प्रकार के प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। विज ने नसीहत देते हुए कहा कि इन सभी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय सभी पक्षों को सुनने के बाद ठीक निर्णय लेगी।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

विज ने सवाल खडा करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन करके यह लोग किस पर दबाव बनाना चाहते हैं। क्या यह सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जोकि अनुचित है। इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद प्रजातंत्र में जो भी जिसकी राजनीति है वो करे, उसका एतराज नहीं है। लेकिन कम से कम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना, आदर करना, उसके फैसले को मानना इस देश के हर नागरिक, हर पार्टी का काम है।

“हरियाणा में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घौंसला नहीं, ये अलग-अलग टुकड़े हैं…” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाए कि अगर चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा को चेहरा न बनते तो चुनाव जीत जाते हैं जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घौंसला नहीं है, ये अलग-अलग टुकड़े हैं। हरियाणा के मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा बुजुर्ग सभी ने लगातार इनको तीन बार हरवा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर सिद्ध कर दिया कि ये किसी काम के नहीं है, ये निजी स्वार्थों के कारण कभी पास आ जाते है तो कभी दूर चले जाते हैं। कांग्रेस नाम की तो हरियाणा में कोई पार्टी नहीं है।

वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार को किसान विरोध बताने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ है और तीन बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर उसने सिद्ध कर दिया है कि वो सरकार की नीतियों से सहमत है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि कम से कम प्रजातंत्र में जनमत का जो विश्वास है जनमत का जो फैसला है उसका तो ये स्वागत करना सीख लें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News