Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਮਾਨਸਾ ਤੋਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਛੱਡੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ, ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ.....ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ DGP ਸਿਧਾਰਥ ਚਟੋਪਾਧਿਆਏ ਭਾਰਤੀ ਰਾਸ਼ਟਰਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ ’ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ......ਮਲਿਕਾਰਜੁਨ ਖੜਗੇ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਤੋਂ ਰਾਹਤ, ਸੰਗਰੂਰ ਅਦਾਲਤ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ’ਤੇ ਲਾਈ ਰੋਕ......ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ 7 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਕਰਨਗੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਹੜਤਾਲ......WhatsApp ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਨਵਾਂ ਫੀਚਰ: ਹੁਣ 14 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਤੱਕ ਸ਼ਡਿਊਲ ਕਰ ਸਕੋਗੇ ਮੈਸੇਜ......ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ’ਤੇ ਪਤਨੀਆਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰਕੇ ਲਾਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜੰਗਲ ’ਚ ਦੱਬਿਆ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਿੱਟੀ ਪੱਟ ਕੇ ਕੱਢੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ......7 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਜਬਰ-ਜਨਾਹ ਤੇ ਕਤਲ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ......ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ ਮਾਮਲਾ: ED ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ’ਚ 8 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ......ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ CBI ਹਵਾਲੇ

श्री आनंदपुर साहिब में रोज़ाना 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण शुरू: सौंद

चंडीगढ़, 27 अक्तूबर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
श्री आनंदपुर साहिब में रोज़ाना 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण शुरू: सौंद

चंडीगढ़, 27 अक्तूबर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह टेंट सिटी तीन स्थानों अगमपुर, पीएसपीसीएल ग्राउंड मटौर और झिंझड़ी में स्थापित की जा रही है।

सौंद ने कहा कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा टेंट सिटी की स्थापना पर लगभग 21.52 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। इस टेंट सिटी में रोज़ाना 10 से 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। यहाँ श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। यह टेंट सिटी 19 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित रहेगी।

उन्होंने बताया कि टेंट की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि टेंट सिटी तक पहुँचने वाली सड़कों का नवीनीकरण कार्य भी पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इन आयोजनों की सफलता और सुचारू रूप से प्रबंधन के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है, और इस दिशा में विभाग पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इन पवित्र आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News