Banner
Banner

CTET परीक्षा की तारीख हुई जारी, जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यहां जानें कब है एग्जाम

CTET Exam Date 2025: सीटेट परीक्षा के 21वें संस्करण की तिथि का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। जल्द इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा। CBSE CTET 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 25 Oct 2025 14:21:PM
CTET परीक्षा की तारीख हुई जारी, जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यहां जानें कब है एग्जाम

CTET Exam Date 2025: सीटेट परीक्षा के 21वें संस्करण की तिथि का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। जल्द इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा।

CBSE CTET 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट 2026 के 21वें संस्करण की डेट की घोषणा अपने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कर दिया है।

यह परीक्षा दो पेपरों में होगी पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 कक्षा तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। दोनों पेपर में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) होंगे, यानी प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और एक सही उत्तर चुनना होगा। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

132 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि सीटीईटी 2025 परीक्षा पूरे भारत में 20 भाषाओं में 132 शहरों में आयोजित होगी। CTET एग्जाम के 21वें एडिशन का मकसद सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूलों जैसे KVS, NVS, और दूसरे एफिलिएटेड इंस्टीट्यूशन में क्लास 1 से 8 तक के टीचिंग पोस्ट के लिए कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी तय करना है। CTET दिसंबर 2025 नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट — ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा सीटीईटी इंफॉर्मेशन बुलेटिन

CBSE की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, डिटेल सूचना बुलेटिन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। इसमें परीक्षा का सिलेबस, भाषा विकल्प, पात्रता मानदंड, फीस, परीक्षा केंद्र और सभी जरूरी तारीखों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले इंफॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें।

CTET Exam 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से और कैसे करें आवेदन?

CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CTET February 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नई पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करने के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad