तबाही मचाने आ गया Cyclone Montha, 110KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई ट्रेनें और फ्लाइट रद्द, रेड अलर्ट जारी और स्कूल भी बंद

Cyclone Montha Updates: चक्रवात मोंथा के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात मोंथा के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तबाही मचाने आ गया है। आज […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 28 Oct 2025 16:02:PM
तबाही मचाने आ गया Cyclone Montha, 110KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई ट्रेनें और फ्लाइट रद्द, रेड अलर्ट जारी और स्कूल भी बंद

Cyclone Montha Updates: चक्रवात मोंथा के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात मोंथा के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तबाही मचाने आ गया है। आज (28 अक्टूबर) को साइक्लोन का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा रहेगी।

IMD ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। NDRF और SDRF की कई टीमें तैनात कर दी गई हैं। इतना ही नहीं कई फ्लाइट्स और ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान में होने वाला है तब्दील

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवाती तूफान “मोंथा’ पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर- उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ा रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

विभाग ने यह भी बताया कि आज शाम/रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की तैयारियों की समीक्षा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वी तट पर आने वाले चक्रवात ‘मोंथा’ की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ईस्ट कोस्टल रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई. रेल मंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा, संचार व्यवस्था बनाए रखने और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को पहले से तैनात करने पर ज़ोर दिया और सभी रेलवे ज़ोन को हाई अलर्ट पर रहने और चक्रवात के बाद ट्रेन सेवाओं की तुरंत बहाली के निर्देश दिए।

प्रशासन भी तैयार

IMD ने तूफान के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण तूफान को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है और टेलीकॉम, बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है और 128 आपदा रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।

कई फ्लाइट्स- ट्रेनें हुई कैंसिल

दक्षिण मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि चक्रवात ‘मोंथा’ को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, एयर इंडिया और इंडिगो ने विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने विजाग, विजयवाड़ा और राजमुंदरी के यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले goIndiGo.in पर अपनी उड़ान का स्टेटस जांच लें।

कई जगहों पर स्कूल- कॉलेज भी बंद

तूफान ‘मोंथा’ के असर के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को कुछ क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। चेंगलपट्टू और कडलूर जिलों में निचले इलाकों में जलभराव के लचते सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया। चेन्नई प्रशासन ने भी मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad