बहू ने दबंगों के जरिए घर पर किया कब्जा, सास, ससूर और पति को कर दिया बेघर, परिवार गुरूद्वारा में रहने को मजबूर
Himachal Pradesh News: महिन्द्र सिंह का कहना है कि उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज की और उसके बाद उन्हें अटैक पड़ गया। जिसके कारण वे हॉस्पिटल में पांच दिनों एडमिट रहे।
Mandi News: आज कल के रिश्ते इतने कमजोर हो गए हैं कि किसी पर ऐतबार करना ही मुश्किल हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी के सौली खडड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बहू ने अपने ही सास, ससूर और पति को दबंगों के जरिये जबरन घर से बेघर कर दिया। अब यह पीड़ित परिवार करोड़ों का घर होने के बावजूद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें उनकी बहू ने घर से बेघर कर दिया है और अब वे इस सर्दी के मौसम में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो चुके हैं। 12 नवम्बर से वे गुरूद्वारा में शरण लेकर रहे हैं ताकि अपने आपको सर्दी से बचा सकें।
पीड़ित परिवार के मुखिया महिन्द्र सिंह का कहना है कि वे 7 नवम्बर की सूबह अपनी पत्नी के साथ घुटनों के दर्द की फिजियोथेरेपी के लिए बाजार गए। दोपहर को जब वे अपनी पत्नी को घर छोड़ने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि 20-25 लोग उनके घर में घुसे हुए थे। उन्होंने लोगों से पुछा कि वे लोग उनके घर के अन्दर कैसे आये, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने यह घर किराया पर लिया है जिसका उनके पास एग्रीमेंट है।
महिन्द्र सिंह का कहना है कि उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज की और उसके बाद उन्हें अटैक पड़ गया। जिसके कारण वे हॉस्पिटल में पांच दिनों एडमिट रहे। उन्होंने कहा कि उनका सारा सामान घर से गायब कर दिया गया, एक कपड़ा तक नहीं बचा और यह जाहिर करने की कोशिश की कि हम लोग यहां नहीं रहते। महिन्द सिंह ने कहा कि उनसे यह गलती हो गई कि उन्होंने अपनी बहू के नाम जमीन की, जिसकी वजह उन्हें आज ये हालात देखने पड़ रहे हैं।