कुरुक्षेत्र पहुंचे रक्षा मंत्री ने ब्रह्म सरोवर पर किया हवन और पूजन, हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन
International Gita Mahotsav: राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाएं न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Rajnath Singh in Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र ब्रह्म सरोवर (परम सरोवर) पर तीर्थ पूजन किया। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच उन्होंने सरोवर के तट पर पूजन-अर्चना की, जो इस धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत का प्रतीक बना। उनके साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मौजूद व अनिल विज मौजूद रहे।
हरियाणा पवेलियन का विधिवत रूप से उद्घाटन
उन्होंने पुरुषोत्तमपुरा बाग में चल रहे गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। हरियाणा पवेलियन का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। यहां उनको हरियाणा की शान हरियाणवी पगड़ी बांधी गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाएं न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गीता के संदेश को अपनाकर देश की सेवा में तत्पर रहें।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा पेवेलियन के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मध्य प्रदेश पवेलियन और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमदभगवद्गीता सदन में 3 दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी शुभारंभ करने के लिए रवाना हुए।
यहां वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में तैयार हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ करेंगे। सीएम नायब सैनी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। आज से महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम का आगाज होकर 1 दिसंबर को समापन होगा।
कल आएंगे PM मोदी
कल 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा संगत के पहुंचने की संभावना है।