दिल्ली पुलिस ने अमृतसर हवाई अड्डे से गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया

Amritsar Airport: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल टीम ने हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। Delhi Police Arrests Gangster Rubal Sardar: दिल्ली पुलिस ने हाशिम गैंग के सदस्यों पर लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान रूबल सरदार फरार चल रहा […]
Khushi
By : Updated On: 27 Sep 2025 11:33:AM
दिल्ली पुलिस ने अमृतसर हवाई अड्डे से गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया

Amritsar Airport: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल टीम ने हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Police Arrests Gangster Rubal Sardar: दिल्ली पुलिस ने हाशिम गैंग के सदस्यों पर लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान रूबल सरदार फरार चल रहा था। बता दें कि सरदार के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी था और उस पर पुलिस टीम लगातार नजर बनाए हुए थीं। हाशिम गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान जानकारी मिली कि वो अमृतसर एयरपोर्ट से कहीं जाने की तैयारी कर रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम अचानक पहुंची और रूबल को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad