Banner
Banner

लुधियाना में भगत सिंह कॉलोनी के शिव मंदिर में बेअदबी: महिला ने शिवलिंग पर मारी चप्पल, वीडियो वायरल

लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अधीन आने वाली भगत सिंह कॉलोनी में एक महिला द्वारा मंदिर में जाकर भगवान शिव की प्रतिमा से बेअदबी करने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक वारदात शनिवार शाम की बताई जा रही है, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में स्पष्ट […]
Khushi
By : Updated On: 22 Jun 2025 12:10:PM
लुधियाना में भगत सिंह कॉलोनी के शिव मंदिर में बेअदबी: महिला ने शिवलिंग पर मारी चप्पल, वीडियो वायरल

लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अधीन आने वाली भगत सिंह कॉलोनी में एक महिला द्वारा मंदिर में जाकर भगवान शिव की प्रतिमा से बेअदबी करने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक वारदात शनिवार शाम की बताई जा रही है, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला मंदिर में दाखिल होते ही भगवान शिव की प्रतिमा के पास पहुंचती है और अपशब्द बोलने लगती है।

इसके बाद वह अपने पैरों से चप्पल निकालकर शिवलिंग पर मारने लगती है। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जब महिला को ऐसा करते देखा तो तुरंत उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भाग निकली।

मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य तुरंत थाना सलेम टाबरी पहुंचे और पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज और वायरल वीडियो अपने कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मंदिर कमेटी ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad