Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਪੰਜਾਬ PCS-2025 ਦੀ ਭਰਤੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ’ਤੇ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ ਲਗਾਈ ਰੋਕ......ਹਾਈਕੋਰਟ ‘ਚ DA ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਮੁਲਤਵੀ.....MP ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਦੇ ਸਸਕਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਬੰਦੋਬਸਤ......MP ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਡਿੱਬਰੂਗੜ੍ਹ ਰਵਾਨਾ.......ਸੈਫ ਅਲੀ ਖ਼ਾਨ ਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਮੈਸੇਜ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੰਬਈ ਪੁਲਿਸ ਅਲਰਟ.....ਦਾਊਦ ਇਬਰਾਹਿਮ ਦੇ ਪੁਸ਼ਤੈਨੀ ਘਰ ’ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਬੁਲਡੋਜ਼ਰ......ਪਟਿਆਲਾ-ਸੰਗਰੂਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ’ਤੇ ਭਾਖੜਾ ਨਹਿਰ ਦਾ ਪੁਲ ਟੁੱਟਿਆ, ਦੋ ਟਰੱਕ ਫਸੇ

UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग, ‘मैंने रुकवाए भारत-पाकिस्तान समेत सात युद्ध’

Donald Trump UNGA Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। UNGA को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- दुनिया में जारी 7 जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी, लेकिन मैंने ये सभी जंग खत्म कराईं। Trump Claims Credit for India-Pakistan Ceasefire: संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग, ‘मैंने रुकवाए भारत-पाकिस्तान समेत सात युद्ध’

Donald Trump UNGA Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। UNGA को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- दुनिया में जारी 7 जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी, लेकिन मैंने ये सभी जंग खत्म कराईं।

Trump Claims Credit for India-Pakistan Ceasefire: संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन किया। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने बीते 7 महीने में 7 युद्ध रुकवाए हैं। वहीं ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का भी क्रेडिट लिया। ट्रंप ने यह भी कहा है कि जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की जगह उन्हें लेनी पड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपनी क्षमता के हिसाब से काम नहीं कर पा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के मंच से ट्रंप ने कहा, “इसी तरह सिर्फ सात महीनों में, मैंने सात कभी ना खत्म होने वाले युद्धों को समाप्त कर दिया है। लोग कहते थे कि वे अनंत हैं। कुछ 31 साल से चल रहे थे। उनमें से दो 31-31 साल से चल रहे थे। एक 36 साल से, एक 28 साल से चल रहा था।”

मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए…

ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने सात युद्ध खत्म किए। और सभी मामलों में, वे भयंकर युद्ध थे। इनमें अनगिनत हजारों लोग मारे गए थे।” ट्रंप ने भारत का नाम लेते हुए कहा, “इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, एक क्रूर और हिंसक युद्ध, पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे जंग शामिल हैं।”

ट्रंप ने भाषण में उन युद्धों का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने समाप्त करने का दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बचाई गई जानें ही उनके लिए पर्याप्त पुरस्कार हैं।

वीडियो लिंक पर; https://twitter.com/i/status/1970500589898367230

डोनाल्ड ट्रंप का दावा

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इस तरह के दावे कई बार कर चुके हैं। हालांकि अब ट्रंप ने वैश्विक नेताओं के सामने इतने बड़े मंच से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा किया है। इससे पहले बीते मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति के बाद ट्रंप ने कई बार यह कहा है कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार ना करने की धमकी देकर जंग रोकने के लिए मनाया। हालांकि भारत ने इन दावों को खारिज किया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News