भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से लागू होगी नई व्यवस्था
EVM बैलट पेपर्स में कैंडिडेट की कलर्ड फोटोग्राफ लगाई जाएगी. इसके तहत अब कैंडिडेट के चेहरे को तीन-चौथाई स्पेस दिया जाएगा, जिससे चेहरा साफ दिखाई देगा।
Bihar Election 2025: अब से हर चुनाव में जिन EVM मशीनों से वोट डाला जाएगा उन पर उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ-साथ उनकी रंगीन फोटो भी लगाई जाएंगी। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और वोटरों के अनुकूल बनाने के लिए चुनाव गाइडलाइंस में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है।
चुनाव आयोग ने EVM बैलट पेपर्स के डिजाइन और प्रिंटिंग की गाइडलाइंस में संशोधन का फैसला किया है। ये अपग्रेडेड बैलट पेपर्स बिहार विधानसभा चुनावों से ही लागू किए जाएंगे।
कलर्ड फोटोग्राफ लगाई जाएगी: आयोग ने ये फैसला चुनाव नियमावली, 1961 के नियम 49बी के तहत लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नए EVM बैलट पेपर्स में कैंडिडेट की कलर्ड फोटोग्राफ लगाई जाएगी।
बड़ा फॉन्ट होगा: सीरियल नंबर अब इंडियन फॉन्ट के इंटरनेशनल मानक में छपे होंगे। ये साफ दिखाई दें, इसलिए इनका फॉन्ट साइज अब 30 रखा जाएगा। कैंडिडेट का नाम और NOTA ऑप्शन भी इसी फॉन्ट साइज में होगा, जिससे ये एक ही आकार में दिखाई देंगे।
बता दें कि बिहार चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। ये चुनाव इस नई व्यवस्था का पहला टेस्टिंग मैदान बनेंगे। इससे पहले, आयोग ने EVM की सुरक्षा और पारदर्शिता पर भी जोर दिया था। ECI ने सभी राजनीतिक दलों को इन दिशानिर्देशों की जानकारी दी है।