Banner
Banner

दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कर्मियों और युवकों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल

Sonipat News: पुलिस भी पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो फुटेज की मदद से घटनाक्रम की क्रमवार पड़ताल कर रही है। Security Personnel and Youths Clash Video: सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी यूनिवर्सिटी मुरथल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कर्मियों और युवकों के बीच जमकर लाठी […]
admin
By : Updated On: 19 Nov 2025 10:11:AM
दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कर्मियों और युवकों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल

Sonipat News: पुलिस भी पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो फुटेज की मदद से घटनाक्रम की क्रमवार पड़ताल कर रही है।

Security Personnel and Youths Clash Video: सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी यूनिवर्सिटी मुरथल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कर्मियों और युवकों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसके वीडियो अब जनकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड रूम में सुरक्षाकर्मियों और युवकों में जमकर लाठी-डंडे चले।

वीडियो में कुछ युवक गेट पर रखी हुई कुर्सियों को उठाकर भी तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में गार्ड के पीछे कुछ युवक डंडे लेकर दौड़ रहे हैं और गार्ड अपनी जान बचाकर आगे भागता नजर आ रहा है। एक में गार्ड रूम में युवक और सुरक्षाकर्मी डंडों से एक दूसरे पर वार करते दिखे, तो दूसरे वीडियो में कैंपस में कुछ लोग बेल्ट से एक युवक की जमकर पिटाई करते नजर आए।

तनाव बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस

मारपीट की सूचना मिलते ही दो पुलिस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल शांत कराया। घायल सुरक्षाकर्मियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पुलिस भी पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो फुटेज की मदद से घटनाक्रम की क्रमवार पड़ताल कर रही है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले को लेकर जांच करवा रहा है कि आखिर गेट पर एंट्री करने वाले युवक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले हैं या फिर बाहर के रहने वाले हैं।

15 नवंबर को यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रिदम’ चल रहा था। इसी दौरान मुख्य गेट पर अचानक भीड़ बढ़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद करने की कोशिश की, लेकिन कुछ युवक जबरन भीतर जाने पर अड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

पहले भी सुरक्षा को लेकर लड़कियां कर चुकीं शिकायत

यूनिवर्सिटी में बाहरी युवकों की एंट्री को लेकर लड़कियां शिकायत कर चुकी हैं। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी में शाम के समय बाहरी युवक घुस आते हैं, जिसकी वजह से कई लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार होता है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad