गलत कृषि नीतियों से किसान, व्यापारी और मजदूर सभी परेशान: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़/करनाल, 4 अप्रैल: सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा आज करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने फसल खरीद का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत की। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर छोटे व्यापारियों और आढ़तियों को कमजोर करने […]
Khushi
By : Published: 04 Apr 2026 14:54:PM
गलत कृषि नीतियों से किसान, व्यापारी और मजदूर सभी परेशान: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़/करनाल, 4 अप्रैल: सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा आज करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने फसल खरीद का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत की। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर छोटे व्यापारियों और आढ़तियों को कमजोर करने में लगी हुई है तथा किसानों पर तरह-तरह के नियम लागू कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर किसान प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी नीतियां उसकी समस्याओं को और बढ़ा रही हैं।

उन्होंने मंडियों में पोर्टल व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पोर्टल का खुलना अच्छी बात है, लेकिन उसका सही ढंग से काम करना अधिक जरूरी है। जब तक सरकार जमीनी स्तर पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की समस्याओं को नहीं समझेगी, तब तक स्थिति में सुधार संभव नहीं है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हर सीजन में किसानों को किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। फसल तैयार होने के बाद किसान खरीद का इंतजार करता है, लेकिन बारिश या ओलावृष्टि से फसल खराब हो जाती है। इसके बाद मुआवजे के लिए उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसान अपनी फसल मंडी में लेकर आता है और बारिश हो जाती है, तो उसकी फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

लंबी कतारों में खड़े किसानों की फसल समय पर नहीं बिक पाती, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इससे पूर्व सैलजा ने सिरसा और फतेहाबाद जिलों का दौरा कर वहां भी किसानों और व्यापारियों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को सुना था।

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह आम जनता को राहत दे। उन्होंने कहा कि एलपीजी की बढ़ती कीमतें लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है और सरकार को इसके लिए व्यापक प्रबंध करने चाहिए।

साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी स्पष्ट और जनहितकारी नीति अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसके कारण देश के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, रघबीर संधू, जयपाल मान, ललित बुटाना, धर्मपाल गुप्ता, सुरेश उनिसपुर, इंदरजीत सिंह गोराया, राजेंद्र भल्ला सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad