41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत और पाक की टीमें आज करेगी डेब्यू, भारत अब तक विजय रथ पर सवार
IND vs PAK Final Cricket Match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है।
IND vs PAK Final Live Cricket Score Updates: एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट में यह तीसरा मौका है, जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें पहली बार ग्रुप मैच में और इसके बाद सुपर 4 में भिड़ चुकी हैं। दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर रख दिया।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय चल रही है, वह अपने अब तक के सफर में ओमान, पाकिस्तान, UAE, बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया है। भारत खिताब का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट दो ही बार हारी है और दोनों बार उसे भारत ने शिकस्त दी है। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दो बार भिड़ चुकी हैं। दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है।
भारत अब तक इस टूर्नामेंट में विजय रहा है। 6 मैच में लगातार 6 जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पूरी फॉर्म में है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सुपर-4 स्टेज में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और आज उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी भारत के लिए मैच-विनर साबित हो सकते हैं।
वहीं, पाकिस्तान ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद फाइनल में जगह बनाई है। कप्तान सलमान आगा की टीम के पास शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे धुरंधर गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइन-अप को हिला सकते हैं। ऐसे में ये कांटेदार मुकाबला होने वाला है। बता दें कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत-पाक के बीच ये फाइनल मैच है।
IND vs PAK Asia Cup Final Toss
टॉस शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार होगा।
IND vs PAK Final मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते?
लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लिव ऐप और फैनकोर्ड ऐप पर
टिकट होल्डर्स के लिए मुख्य दिशा-निर्देश
एशिया कप फाइनल के लिए दुबई में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मैच के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए दुबई पुलिस ने फैंस के लिए गाइडलाइन जारी की है।
- मैच शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें।
- एक वैलिड टिकट पर एक एंट्री; रीएंट्री की अनुमति नहीं है।
- स्टीवर्ड के निर्देशों और सभी पोस्ट किए गए संकेतों का पालन करें।
- केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही पार्क करें और सड़कों पर रुकने से बचें।
- जो चीजें स्टेडियम में ले जाने की इजाजत नहीं उसका पालन करें।
हार्दिक को जगह लेंगे अर्शदीप?
अगर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फाइनल के लिए समय पर फिट नहीं हो पाते है तो क्या अर्शदीप सिंह उनकी जगह ले सकते हैं। आज के मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाले-
भारत की संभावित प्लेइंग-11 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
फाइनल में भारत पर हावी हो जाता है पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले 12 बार किसी न किसी टूर्नामेंट या किसी सीरीज या कप के फाइनल में भिड़ी है। इसमें जो आंकड़े है वह काफी हैरान है क्योंकि 12 में से 8 बार विजेता पाकिस्तान रहा है, जबकि सिर्फ 4 बार ही भारत को जीत मिली है। इसके अलावा पांच या इससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में 5 बार फाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़े है, जिसमें से 3 बार भारत को हार मिली।
भारत-पाकिस्तान की टीमें
भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान टीम- सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।