टी-20 महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा के घर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा, सम्मानित करने की मांग तेज

Bhupinder Hooda Meet Shafali Verma: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा की खेल नीति बनाई गई थी और गांव-गांव में स्टेडियमों का निर्माण कराया गया ताकि हर बच्चे की रुचि खेलों की ओर बढ़े। Bhupinder Hooda congratulate Shafali Verma in Rohtak: रोहतक में भारतीय महिला टीम की ओपनर खिलाड़ी शेफाली […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 05 Nov 2025 16:13:PM
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा के घर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा, सम्मानित करने की मांग तेज

Bhupinder Hooda Meet Shafali Verma: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा की खेल नीति बनाई गई थी और गांव-गांव में स्टेडियमों का निर्माण कराया गया ताकि हर बच्चे की रुचि खेलों की ओर बढ़े।

Bhupinder Hooda congratulate Shafali Verma in Rohtak: रोहतक में भारतीय महिला टीम की ओपनर खिलाड़ी शेफाली वर्मा के घर बधाई देने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा पहुंचे। भूपेंद्र हुड्डा ने शेफाली के पिता संजीव वर्मा और दादा संतलाल वर्मा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही शेफाली की मां प्रवीण बाला को 25 हजार का चेक देकर सम्मानित किया।

शेफाली के घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक की बेटी पर गर्व है। पूरे विश्व में हरियाणा का नाम शेफाली ने रोशन कर दिया है। शेफाली के माता-पिता के संस्कारों के कारण ही आज शेफाली इस मुकाम पर पहुंच पाई है। शेफाली की इस उपलब्धि के लिए पूरा परिवार बधाई का पात्र है।

शैफाली को पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी दी जाए: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को शैफाली वर्मा के रोहतक स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार को बधाई दी और हरियाणा सरकार से आग्रह किया कि शैफाली को कम से कम 2 से ढाई करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी दी जाए।

हुड्डा ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोगिंदर शर्मा को डीएसपी बनाया गया था। उन्होंने कहा, “यह वर्ल्ड कप की जीत शैफाली के नाम है, उसने देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। पंजाब सरकार ने अपनी महिला खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, इसलिए हरियाणा सरकार को भी शीघ्र ऐसी घोषणा करनी चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा की खेल नीति बनाई गई थी और गांव-गांव में स्टेडियमों का निर्माण कराया गया ताकि हर बच्चे की रुचि खेलों की ओर बढ़े। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उस खेल नीति को बदल दिया है और स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

शैफाली वर्मा ने देश का नाम रोशन किया

इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि शैफाली वर्मा ने जिस तरह से देश का नाम रोशन किया है, वह ओलंपियन नीरज चोपड़ा से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने नीरज चोपड़ा को इनाम राशि दी थी, उतना ही सम्मान और पुरस्कार शैफाली को भी दिया जाना चाहिए। विधायक बतरा ने शैफाली वर्मा और उनके परिजनों को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

शैफाली वर्मा ने हाल ही में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आक्रामक प्रदर्शन से न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि हरियाणा की खेल प्रतिभा को एक बार फिर देश-विदेश में पहचान दिलाई है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad