Banner
Banner

पूर्व इंडियन हॉकी कैप्टन रानी रामपाल की शादी, कुरुक्षेत्र में होगी ग्रैंड शादी, PM-CM से लेकर बॉलीवुड तक को न्योता

Rani Rampal’s Marriage: रानी के पिता रामपाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। रानी रामपाल का परिवार, समर्थक, रिश्तेदार और फेन्स उनके पिता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। Former Indian Hockey Captain Rani Rampal’s Wedding: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं रामपाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की रानी बनेंगी। पद्मश्री रानी […]
Dailypost News
By : Updated On: 17 Oct 2025 13:28:PM
पूर्व इंडियन हॉकी कैप्टन रानी रामपाल की शादी, कुरुक्षेत्र में होगी ग्रैंड शादी, PM-CM से लेकर बॉलीवुड तक को न्योता

Rani Rampal’s Marriage: रानी के पिता रामपाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। रानी रामपाल का परिवार, समर्थक, रिश्तेदार और फेन्स उनके पिता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Former Indian Hockey Captain Rani Rampal’s Wedding: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं रामपाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की रानी बनेंगी। पद्मश्री रानी रामपाल अगले महीने 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र के CA पंकज के साथ शादी के बंधन में बधेंगी। वे कुरुक्षेत्र में हिंदू रीति-रिवाज से अरेंज मैरिज करेंगी। शादी की सभी रस्में रानी रामपाल के कोच रहे बलदेव सिंह निभाएंगे।

शाहाबाद के मॉडल टाउन की रहने वालीं रानी रामपाल के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, परिवार के लिए थोड़ी-सी चिंता की लकीर भी है। रानी के पिता रामपाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। रानी रामपाल का परिवार, समर्थक, रिश्तेदार और फेन्स उनके पिता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सीएम से लेकर पीएम तक काे भेजा न्योता

SGNP स्टेडियम के कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रानी रामपाल की पिपली के पाल प्लाजा में ग्रैंड शादी होगी। इस शादी में खिलाड़ी, राजनेता से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों को न्योता दिया जा रहा है। इस शादी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी शामिल हो सकते हैं। परिवार की ओर से उनको निमंत्रण दिया गया है।

रानी रामपाल की अद्भुत उपलब्धियां

पद्म श्री सम्मान: रानी रामपाल को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा गया है।

अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न: खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘अर्जुन अवार्ड’ और ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड’ (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न) से सम्मानित किया गया।

कप्तान के रूप में: उनकी कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया, जो टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एशियाई खेल: उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया।

विश्व कप: 2010 महिला हॉकी विश्व कप में वह 15 वर्ष की उम्र में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad