पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
Anurag Thakur; राम मंदिर के चंदा मामले में कांग्रेस और विरोधी दल राजनीति कर रहे है हालांकि यूपी सरकार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी की जांच करवा रही है। यह बात हमीरपुर के एनआईटी में ईपीएफ, ईएसआई के सेमीनार में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर ने कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब रामसेतु के विषय पर आज तक कोई कांग्रेसी नही बोला था और बाद में राम मंदिर के लोगों पर गोली चलाने वाले कांग्रेस के नेता रहे है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के शिलान्यास से लेकर उदघाटन तक कांग्रेस विरोध करते रहे लेकिन आज रातो रात राम याद आने लगे है।
एथानॉल पैट्राल पर केजरीवाल के द्वारा उठाए गए सवालों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पहले ही साफ किया है कि इससे कोई हानि नही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जिन्हें अफवाहे व अराजकता फैलाने का ठेका ले रखा है और उनके मुखिया स्वयं अरविद केजरीवाल है।
सांसद अनुराग ठाकुरने कहा मोदी सरकार ने अनुबध कर्मचारियों को लेकर मोदी सरकार बहुत सारी योजनाएं ले कर आई है और उनके भविष्य निधि को लेकर भी कर्मचारियों को लाभ मिले इसके लिए मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा कैसे मिले इसके लिए काम किया है। एनआईटी में काम कर रहे कर्मचारियों को दूर जाकर इलाज करवाना पडता था लेकिनअब जिला में ही यह स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भी काम किया जाएगा।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिन सता के तडफ रही है और बंद कमरों में और जनता के बीच में कांग्रेसी अपने कपडे फाड रहे है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस तो अपने ही साथियों के कपडे फाड सकती है क्योंकि सता पाने के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।