गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, अल-कायदा टेरर मॉड्यूल के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बेंगलुरु से आतंकी शमा परवीन सहित अब तक 5 आतंकी अरेस्ट
Gujarat ATS: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इसकी जानकारी देते हुए गुजरात एटीएस को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शमा परवीन ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होना कबूल कर लिया है। उससे पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।
Al Qaeda Terror Module: अलकायदा टेरर मोड्यूल केस में गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुजरात की एंटी टेरेरिस्ट सेल ने अलकायदा से जुड़े साजिशकर्ता शमा परवीन की गिरफ्तार गुजरात एटीएस ने बेंगलुरू से की है। इस महिला पर संदिग्ध आतंकियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने और रेडिकलाइज्ड पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इसके पास मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से उसके पाकिस्तान से संपर्क में होने की जानकारी मिली है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय समा परवीन के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से दो गुजरात, एक नोएडा और एक अन्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अलकायदा आतंकवादियों से मिले सुरागों के आधार पर की गई है। इस मामले पर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘एटीएस ने अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट के पहले चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक और बड़ी सफलता गुजरात एटीएस को मिली है। एक महिला जो बेंगलुरू से है, ये आतंकी खासतौर पर हाईली रैडिक्लाईज है। ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करती है। उसके महत्वपूर्ण पाकिस्तानी संपर्क हैं जो उसके अलग-अलग डिवाइस मिले हैं। गुजरात एटीएस की पुलिसिंग के माध्यम से 5 महत्वपूर्ण ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करने वाले अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिकेंट के आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।’
एटीएस ने दिया बयान
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इसके बाद बयान जारी करते हुए कहा, “गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” एटीएस बाद में अभियान के बारे में और अधिक जानकारी उपलब्ध कराएगी। वर्ष 2023 में, इस आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में अहमदाबाद के विभिन्न हिस्सों से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।
उत्तर भारत में आतंकी नेटवर्क की जांच जारी
खुफिया जानकारी के आधार पर गुजरात एटीसी के अधिकारियों ने उसे बेंगलुरु के हेब्बाल पुलिस स्टेशन की सीमा से गिरफ्तार किया। बाद में उसे 8वें अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) की अदालत में पेश किया गया। जहां से गुजरात एटीसी ने ट्रांजिट वारंट प्राप्त किया। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए गुजरात ले जाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर भारत में उल्फा की गतिविधियों से जुड़े उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाने के लिए व्यापक पूछताछ की जाएगी।