Banner
Banner

गुरुग्राम: बिना पूर्व सूचना साइबर थाना पहुंचे हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह, की औचक जांच

Haryana News: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह सोमवार को बिना किसी आधिकारिक सूचना के अचानक गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित साइबर थाना पहुंच गए। खास बात यह रही कि डीजीपी एक शिकायतकर्ता बनकर थाना पहुंचे, जिससे ड्यूटी पर मौजूद कर्मी उन्हें पहचान ही नहीं पाए। दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे निजी वाहन में थाना पहुंचे डीजीपी ने […]
Khushi
By : Updated On: 01 Dec 2025 19:00:PM
गुरुग्राम: बिना पूर्व सूचना साइबर थाना पहुंचे हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह, की औचक जांच

Haryana News: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह सोमवार को बिना किसी आधिकारिक सूचना के अचानक गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित साइबर थाना पहुंच गए। खास बात यह रही कि डीजीपी एक शिकायतकर्ता बनकर थाना पहुंचे, जिससे ड्यूटी पर मौजूद कर्मी उन्हें पहचान ही नहीं पाए।

दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे निजी वाहन में थाना पहुंचे डीजीपी ने गेट पर मौजूद सिपाही से कहा कि उन्हें “मुकदमा दर्ज कराना है”। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बिना पहचान के संदेह के, उन्हें कमरा नंबर 24 में मौजूद ड्यूटी ऑफिसर के पास भेज दिया।

कुछ ही देर बाद जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि शिकायतकर्ता की भूमिका में आए व्यक्ति वास्तव में राज्य के डीजीपी हैं, तो सीपी, डीसीपी, एसीपी, एसएचओ सहित कई अधिकारी तुरंत थाना पहुंच गए।

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने साइबर थाना में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को संतोषजनक पाया और उनकी सराहना की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील और तकनीकी रूप से सक्षम रवैया अपनाया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

डीजीपी ओपी सिंह ने मौके पर मौजूद IG साइबर को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह कम से कम एक बार साइबर थाना का दौरा करें। साथ ही साइबर अपराध पीड़ितों की तीन प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उनके प्रभावी समाधान का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि, “साइबर क्राइम आज हर घर की चुनौती बन गया है। इसलिए थानों में व्यवहार, प्रक्रिया और तकनीकी दक्षता — तीनों में सुधार बेहद जरूरी है।”

यह औचक निरीक्षण न केवल पुलिस बल को सतर्क रहने का संदेश देता है, बल्कि जनता के लिए साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी मजबूत करता है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad