गुरूग्राम में ट्रैफिक पुलिस बनी रक्षा दूत, गाड़ी में बेहोश हुए ड्राइवर की ऐसे बचाई जान

Gurugram News: जोनल अधिकारी विकास कुमार तत्काल मौके पर पहुँचे और देखा कि ड्राइवर बेहोशी की हालत में था। उन्होंने अपने स्टाफ और राहगीरों की सहायता से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत उसको CPR दिया। Traffic Police save Cab Driver Life: कहते है कि मौत कहीं भी किसी को भी आ सकती […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 08 Dec 2025 17:28:PM
गुरूग्राम में ट्रैफिक पुलिस बनी रक्षा दूत, गाड़ी में बेहोश हुए ड्राइवर की ऐसे बचाई जान

Gurugram News: जोनल अधिकारी विकास कुमार तत्काल मौके पर पहुँचे और देखा कि ड्राइवर बेहोशी की हालत में था। उन्होंने अपने स्टाफ और राहगीरों की सहायता से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत उसको CPR दिया।

Traffic Police save Cab Driver Life: कहते है कि मौत कहीं भी किसी को भी आ सकती है। लेकिन ऐसा भी हमने बहुत बार देखा है जब कोई इंसान मौत को बस छू कर हे वापिस आया होता। बहुत बार तो किसी की जान बचा कर कोई उदाहरण बना देता है।

आज ऐसा ही कुछ गुरुग्राम में हुआ। गुरुग्राम में आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास जोनल अधिकारी MDI चौक सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार सेक्टर 17/18 रेड लाइट कट पर यातायात में अपनी ड्युटी पर तैनात थे। उस समय घबराई हुई दो युवतियाँ उनके पास पहुँचीं और बताया कि उनकी कैब के ड्राइवर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

जोनल अधिकारी विकास कुमार तत्काल मौके पर पहुँचे और देखा कि ड्राइवर बेहोशी की हालत में था। उन्होंने अपने स्टाफ और राहगीरों की सहायता से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत उसको CPR दिया। कुछ ही देर में ड्राइवर को होश आ गया। जोनल अधिकारी ने ड्राइवर के होश में आने के बाद उसकी संबंधित कंपनी से संपर्क किया।

थोड़ी ही देर में उसकी कंपनी से दूसरा ड्राइवर मौके पर पहुंचा, जिसे कैब की चाबी और मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से सौंप दिए गए। दोनों युवतियों को दूसरी कैब के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

कैब ड्राइवर और उसके साथियों ने समय पर सहायता करने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम का हृदय से धन्यवाद किया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad