हरियाणा सीएम के दिल्ली दौरे का दुसरा दिन, पीएम मोदी और नड्डा से मुलाकात, खट्टर से इस खास मुद्दे पर चर्चा
Haryana CM’s Delhi Visit: सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात पर कहा, “आज मैंने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात की। पीएम के साथ मेरी बैठक में उन्होंने हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।”
Nayab Singh Saini met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पीएम से हुई मुलाकात में सीएम सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किए गए वादों, लाडो लक्ष्मी योजना और कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) जैसी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की योजनाओं की प्रगति पर फीडबैक लिया।
इसके बाद सीएम सैनी ने जेपी नड्डा से पार्टी संगठन को लेकर बातचीत की और प्रदेश संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के कई मुद्दों को लेकर दोनों के बीच मंथन हुआ। हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी के अलावा पंजाब के साथ हुई एसवाइएल मीटिंग को लेकर खट्टर के साथ सीएम सैनी ने चर्चा की।
संसद भवन में कई सांसदों से मिलें सीएम सैनी
संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह में संसद भवन में कई सांसदों के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने से पहले नायब सिंह सैनी तकरीबन साढे चार वर्ष से ज्यादा इसी संसद के सदस्य रहे हैं तो आज संसद में कई सांसदों से मुलाकात कर संसद के उस दौर की चर्चा करते नजर आए।
सांसदों से सीएम की चर्चा
अपने दौरे के पहले दिन सीएम सैनी ने केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, डॉ. रेखा शर्मा, भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से वन टू वन मीटिंग की।