Banner
Banner

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण कार्यों पर बैठक, कार्यों को तेज गति से करने के दिए निर्देश

Sikh Museum in Kurukshetra: नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि इन दोनों म्यूजियम की डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए। Sikh Museum and Guru Ravidas Museum in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की विरासत को संरक्षित करने तथा उनके जीवन दर्शन […]
Khushi
By : Updated On: 23 Sep 2025 19:20:PM
मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण कार्यों पर बैठक, कार्यों को तेज गति से करने के दिए निर्देश

Sikh Museum in Kurukshetra: नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि इन दोनों म्यूजियम की डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए।

Sikh Museum and Guru Ravidas Museum in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की विरासत को संरक्षित करने तथा उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। इन दोनों म्यूजियम से सम्बंधित कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर देश व समाज को अपना योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यहां कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम व गुरु रविदास म्यूजियम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन दोनों म्यूजियम की डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए।

https://twitter.com/DiprHaryana/status/1970458195023024424

कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण

उन्होंने कहा कि गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोए रखने के लिए कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा, जो युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं पर चलते हुए आगे लेकर जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह सिख इतिहास, संस्कृति और गुरुओं के योगदान की सम्पूर्ण झलक प्रस्तुत करे। म्यूजियम में सिख गुरुओं द्वारा धर्म की रक्षा, न्याय और मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु ऐतिहासिक लड़ाइयों को भी यथार्थ रूप में दर्शाया जाए, ताकि बलिदान और संघर्ष की वह गाथा सदियों तक प्रेरणास्रोत बनी रहे।

गुरु रविदास म्यूजियम के लिए पांच एकड़ भूमि

नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के भव्य निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस म्यूजियम को न केवल स्थापत्य की दृष्टि से भव्य बनाया जाए, बल्कि इसकी विषयवस्तु भी संत रविदास जी के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख म्यूजियम के लिए तीन एकड़ तथा गुरु रविदास म्यूजियम के लिए पांच एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा चुकी है। अब इन परियोजनाओं के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक चन्द्रशेखर खरे, उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा और मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad