Banner
Banner

वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा को मिला तोहफा, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

Shafali Verma: हाल ही में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से योगदान देने वाली हरियाणा की क्रिकेटर शैफाली वर्मा को राज्य महिला आयोग ने साल 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। Shafali Verma Brand Ambassador: टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट में भारत की बेटियों ने विश्व चैंपियन […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 05 Nov 2025 16:00:PM
वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा को मिला तोहफा, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

Shafali Verma: हाल ही में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से योगदान देने वाली हरियाणा की क्रिकेटर शैफाली वर्मा को राज्य महिला आयोग ने साल 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

Shafali Verma Brand Ambassador: टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट में भारत की बेटियों ने विश्व चैंपियन बनाया। इस जीत में देश के कोने-कोने से लड़कियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की शेफाली वर्मा ने विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया और मैन ऑफ द मैच बनीं। हरियाणा के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है।

हाल ही में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से योगदान देने वाली हरियाणा की क्रिकेटर शैफाली वर्मा को राज्य महिला आयोग ने साल 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने यह घोषणा करते हुए कहा कि शैफाली जैसी बेटियां न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं।

आयोग का यह निर्णय उन लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से लिया गया है, जो आज भी बेटियों को बोझ मानते हैं। आयोग ने शैफाली को यह सम्मान देकर यह संदेश दिया है कि बेटियों को अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

आयोग की अध्यक्ष ने शैफाली के पिता को बधाई दी

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस अवसर पर शैफाली के पिता संजीव वर्मा से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनकी खुशी साझा की। रेनू भाटिया ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जो न सिर्फ हरियाणा की, बल्कि दुनिया भर की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।

रेनू भाटिया ने कहा- मैं हरियाणा ही नहीं पूरे देश की दुनिया बेटियों को कहना चाहूंगी कि तुम्हें नशा करना ही है तो शैफाली वर्मा जैसा करो, आगे बढ़ो और मजबूत रहो। ताकि कुछ बनके, पाकर के दिखाओ। दूसरा नशा तो तुम्हें खड्डे में गिराएगा और दलदल में फंसाएगा, तुम्हारा जीवन बर्बाद कर देगा। रेनू भाटिया ने आगे बताया कि जब शैफाली वर्मा रोहतक लौटेंगी, तब महिला आयोग का एक दल उनके घर जाकर उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा और उनके परिवार को प्रेरित करेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad