Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Congress Rift: ਚੰਨੀ ਖੇਮੇ ਨਾਲ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ.... Punjab Fresh Debt: ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ! ਸਰਕਾਰ ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਸਤੰਬਰ ਵਿਚਾਲੇ 13,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ...... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ’ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ, CJP ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ’ਤੇ ਅੜੀ; ਜੇ.ਪੀ. ਨੱਡਾ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ.... NEET ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: 'ਚਲੋ ਸੰਸਦ' ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ 'ਤੇ ਭੜਕੇ ਅਰਿਜੀਤ ਸਿੰਘ; ਬੋਲੇ– "ਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਰੱਬ ਸਮਝ ਲਿਆ ਹੈ?"

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला चार्ज

Latest News: हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल पंचकूला में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं जवानों ने उन्हें सलामी भी दी। नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर 2025 को उन्हें DGP बनाया गया था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की […]
Khushi
By : Updated On: 01 Jan 2026 11:17:AM
हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला चार्ज

Latest News: हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल पंचकूला में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं जवानों ने उन्हें सलामी भी दी।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर 2025 को उन्हें DGP बनाया गया था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय का नाम फाइनल किया गया।

नए साल की पूर्व संध्या पर बनाया था DGP

पैनल में सीनियॉरिटी के हिसाब से पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर सबसे आगे थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ होने का फायदा नहीं मिला। दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में नाम आने के बाद उन्हें छुट्‌टी भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें DGP पद से हटा दिया गया।

कपूर के हटने पर ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह सेवा की उम्र पूरी होने के चलते कल (31 दिसंबर) रिटायर हो गए थे। पैनल में तीसरा नाम आलोक मित्तल का रहा। जिनकी रिटायरमेंट 30 जून 2029 को है। वह 1993 बैच के IPS हैं, जबकि सिंघल उनसे एक साल सीनियर हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News