Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਭਰ ‘ਚ ਅੱਜ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ-ਕਾਲਜ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ.....ਪੰਜਾਬ ‘ਚ CM ਦਫ਼ਤਰ ‘ਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ED ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ....ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲਾ: ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਸਾਂਪਲਾ ਅੱਜ SIT ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਣਗੇ ਪੇਸ਼....ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਵਾਹਨ ਨੇ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਹਾਦਸੇ ਦੀ CCTV ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ....ਅਮਨਦੀਪ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਮਾਸੀ ਦੇ ਪੁੱਤ ਸਣੇ ਦੋ ਨੂੰ ਉਮਰ ਕੈਦ....ਮੋਹਾਲੀ ’ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ, ਤੀਜੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੋਂ ਡਿੱਗੀ ਸਮਾਨ ਚੜ੍ਹਾਉਣ ਵਾਲੀ ਲਿਫਟ; 25 ਸਾਲਾ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਮੌਤ....ਨੇਪਾਲ ‘ਚ ਹੜ੍ਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ, ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1,243 ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੀ.....ਮੋਹਾਲੀ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਬਾਰਡਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ.....ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਨਾਲ ਅੱਜ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ

बिलासपुर में लैंडस्लाइड, पहाड़ से बस पर गिरा मलबा, 15 की मौत, 30 लोग थे सवार

Bilaspur Landslide: हिमाचल के बिलासपुर में लैंडस्लाइड की जानकरी सामने आई है। इसमें अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। Landslide in Himachals Bilaspur:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का […]
Khushi
By : Published: 07 Oct 2025 21:19:PM
बिलासपुर में लैंडस्लाइड, पहाड़ से बस पर गिरा मलबा, 15 की मौत, 30 लोग थे सवार

Bilaspur Landslide: हिमाचल के बिलासपुर में लैंडस्लाइड की जानकरी सामने आई है। इसमें अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

Landslide in Himachals Bilaspur:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई।

बस में सवार थे 35 यात्री

बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सीएम सुक्खु ने हादसे पर जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश- सीएम

मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News