जिस डॉ. उमर ने दहलाई थी दिल्ली, पुलवामा में उसका घर IED से जमींदोज
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में शामिल आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इस बीच शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने डॉ. उमर के घर को आईईडी से उड़ा दिया।
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में शामिल आतंकी उमर मोहम्मद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की। आतंकवाद के खिलाफ के खिलाफ लिए जा रहे एक्शन के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी उमर के घर को IED से उड़ा दिया। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आस-पास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर यह प्रक्रिया नियंत्रित तरीके से पूरी की। यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार, 14 नवंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत, दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को ध्वस्त कर दिया गया है।
IED से उड़ाया गया घर
आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को नष्ट करने के लिए आईईडी (IED) विस्फोट का इस्तेमाल किया गया। यह सख्त कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए की गई है। सुरक्षा बलों ने इस पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया, जिसके लिए पूरे इलाके को पहले ही घेर लिया गया था। डॉ. उमर मोहम्मद दिल्ली ब्लास्ट के प्रमुख गुनहगारों में शामिल है।
बता दें कि दिल्ली धमाके को लेकर अब तक सुरक्षा एजेंसियों ने कई बड़े खुलासे किए गए हैं। धमाके के तार जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र तक जुड़े हुए हैं। इस मामले में धमाके से जुड़ी दो कारों को गुरुवार को बरामद कर लिया गया। इनमें से एक कार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह कार डॉ. शाहीन सईद के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को ही ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।