एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 4 में कोरिया को 4-2 से हराया, फाइनल का बड़ा दावेदार
Asia Cup Hockey: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया इस जीत के साथ ट्रॉफी की तरफ आगे बढ़ रही है।
India won Asia Cup Super-4 First Match: भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में शानदार फॉर्म में है। टीम ने सुपर 4 के अपने मुकाबले में कोरिया को 4-2 से हरा दिया है। भारत का सामना अब अगले मुकाबले में चीन से होगा। सविता पूनिया की गैरमौजूदगी में बिचू देवी खारीबाम गोलकीपर की भूमिका में हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। भारत की ओर से नवनीत कौर और मुमताज ने गोल की हैट्रिक लगाई। नेहा ने दो गोल दागे। जबकि लालरेम्सियामी, उदिता, शर्मिला और रुतुजा पिसल ने एक-एक गोल किए।
भारतीय टीम इस एशिया कप में बिना कोई मैच हारे आगे बढ़ रही है। टीम इंडिया का सुपर-4 में अगला मुकाबला गुरुवार, 11 सितंबर को चीन के खिलाफ होगा। बांसुरी सोलंकी को थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ मौका मिला लेकिन बिचू देवी ने जापान के खिलाफ चारों क्वार्टर खेले और आगे भी बड़े मुकाबलों में यही स्थिति हो सकती है।
भारत को शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला और वैष्णवी ने उदिता के शॉट को कोरियाई गोलकीपर द्वारा रोके जाने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा। कोरिया के असफल रिव्यू के बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल करने से चूक गई। इसके बाद कोरिया को भी कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
एशिया कप में टीम इंडिया टॉप पर
भारतीय टीम महिला हॉकी एशिया कप 2025 के लीग मैचों में पूल B में टॉप पर रही थी। भारत ने पहले मैच में थाइलैंड के खिलाफ 11-0 से शानदार जीत हासिल की। इसके बाद जापान के साथ मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इसके बाद सिंगापुर के खिलाफ मैच में भारत ने 12-0 से जीत हासिल की। लीग मैचों के बाद टीम इंडिया ने सुपर-4 में भी कोरिया के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की है। एशिया कप के इस टूर्नामेंट में भारत को अब तक कोई भी टीम हरा नहीं पाई है।
सुपर-4 में महामुकाबला
महिला हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन चीन में हुआ है। इस टूर्नामेंट में सुपर-4 में पहुंचने वाली टीमें भारत, चीन, जापान और कोरिया हैं। इसमें सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी। भारत ने पहले मैच में कोरिया को हरा दिया है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को चीन और जापान को भी मात देनी होगी।