India vs Pakistan, Super 4: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी
India (Ind) vs Pakistan (Pak) Asia Cup, Super 4: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।
India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं। पाक टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। दोनों को हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने ने भी दो बदलाव किए हैं। हसन नवाज और खुशदिल शाह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
कैसा है मौसम?
दुबई में इस समय काफी ज्यादा गर्मी है. मैच के दौरान भी तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दुबई में रात को तापमान गिर जाता है और मैदान पर ओस पड़ती है जिससे स्कोर को बचा पाना मुश्किल साबित होता है।
दोनों की प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।