Banner
Banner

भारतीय मूल के हरजस सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से मचाया हड़कंप, 35 छक्के, 12 चौकों की बदौलत वनडे में ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

Harjas Singh Cricketer: ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी हरजस सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया। उन्होंने सिडनी ग्रेड क्रिकेट के न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में एक ऐसी पारी खेली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। Harjas Singh: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हरजस सिंह ने 4 अक्टूबर को इतिहास रच दिया। उन्होंने […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Oct 2025 11:46:AM
भारतीय मूल के हरजस सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से मचाया हड़कंप, 35 छक्के, 12 चौकों की बदौलत वनडे में ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

Harjas Singh Cricketer: ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी हरजस सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया। उन्होंने सिडनी ग्रेड क्रिकेट के न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में एक ऐसी पारी खेली, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Harjas Singh: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हरजस सिंह ने 4 अक्टूबर को इतिहास रच दिया। उन्होंने सिडनी ग्रेड क्रिकेट में 50 ओवर के मुकाबले में तिहरा शतक लगा दिया। हरजस सिंह ने 141 गेंद खेली और 314 रन बनाए। इस पारी में 35 छक्के और 12 चौके शामिल रहे। हरजस सिंह के तिहरे शतक से उनकी टीम वेस्टर्न सबअर्ब ने सिडनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ पांच विकेट पर 483 रन का स्कोर बना दिया।

50 ओवर के मुकाबले में हरजस ने धुआंधार बैटिंग करते हुए ट्रिपल सेंचुरी ठोक दी। हरजस ने मैच में 141 गेंद का सामना करते हुए 314 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने कुल 35 छक्के भी लगाए। हरजस सिंह ने शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले में वेस्टर्न सबर्ब्स की ओर से खेलते हुए सिडनी के खिलाफ ये कारनामा किया।

चौक-छक्के की बारिश की

20 साल के हरजस निकोलस कटलर और जोशुआ क्लार्क के बीच 70 रन की शुरुआती साझेदारी के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। शुरुआती कुछ गेंदों पर आंखें जमाने के बाद हरजस ने अपना हाथ खोला और चौक-छक्के की बारिश कर दी। सबसे पहले हरजस ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी लगाने के बाद वह थोड़ी देर के लिए धीमे हुए, लेकिन 74 गेंदों पर शतक के बाद तो मानों मैदान पर तांडव होने लगा।

पारी में लगाए 35 छक्के और 12 चौके

हरसज सिंह ने अपनी 314 रनों की पारी में 35 छक्के और 12 चौके लगाए। इस तरह देखा जाए जो उन्होंने 252 रन केवल बाउंड्री से बना डाले। हरजस की तूफानी बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका दूसरा शतक सिर्फ 29 गेंदों पर आ गया, जबकि उन्होंने अपना तीसरा शतक 132 गेंदों पर पूरा किया। आखिरी ओवर में वह 314 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह हरजस की तूफानी बैटिंग की मदद से वेस्टर्न सबर्ब्स ने 5 विकेट पर 483 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं हरजस

हरजस ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर-19 विश्व कप में खेल चुके हैं। साल 2024 में हुए अंडर-19 विश्व कप फाइनल में हरजस ने भारत के खिलाफ जीत में 55 रनों के साथ टॉप स्कोर किया था। वहीं हरजस सीनियर टीम में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में अद्भुत तिहरा शतक लगाने के बाद हरजस ने कहा, ‘मैंने कल मां से कहा था कि अगर मैं शतक बनाता हूं तो क्या आप मुझे अपनी कार चलाने देंगी? इस पर उन्होंने मुझसे चुप रहने को कहा था। सच कहूं तो, मैं आज 100 रन बनाने से ही खुश था।’

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad