Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਕੰਸਰਟ ਦੀ ਬਦਲੀ ਤਰੀਕ, ਪੜ੍ਹੋ ਹੁਣ ਕਦੋਂ ਹੋਏਗਾ ਸ਼ੋਅ.....LPU ਹਿੰਸਾ ਮਾਮਲਾ: ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ......ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਜਾਸੂਸੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ ’ਚ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਫੌਜੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ.....ਜਗਤਾਰ ਹਵਾਰਾ ਨੇ ਪੈਰੋਲ ਲਈ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦਾ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ.....ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: CJP ਦੇ ਤਿੰਨੇ ਆਗੂ 23 ਘੰਟਿਆਂ ਬਾਅਦ ਰਿਹਾਅ......ਜੈਸਮੀਨ ਸੈਂਡਲਾਸ ਨੇ ਰੇਨਬੋ ਦੁਪੱਟਾ ਪਹਿਨ ਕੇ LGBTQ+ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਹੱਕ ’ਚ ਦਿੱਤਾ ਸੁਨੇਹਾ....ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਚੋਟੀ ਦੇ 2% ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ 15 ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਸ਼ਾਮਲ.....ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ’ਤੇ ਟਰੇਨ ਮੈਨੇਜਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਸਟੇਸ਼ਨ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਸਸਪੈਂਡ

कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, पुलिस मुताबिक हत्या का संदिग्ध भारत भाग गया, तलाश जारी

Indian-Origin Man Warranted in Canada: कनाडा में भारतीय मूल की 27 वर्षीय महिला की हत्या के बाद, एक भारतीय मूल के व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान ब्रैम्पटन निवासी 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में की है। Indian-origin woman killed in Canada: कनाडा में एक 27 […]
By : Updated On: 28 Oct 2025 17:19:PM
कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, पुलिस मुताबिक हत्या का संदिग्ध भारत भाग गया, तलाश जारी

Indian-Origin Man Warranted in Canada: कनाडा में भारतीय मूल की 27 वर्षीय महिला की हत्या के बाद, एक भारतीय मूल के व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान ब्रैम्पटन निवासी 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में की है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

Indian-origin woman killed in Canada: कनाडा में एक 27 साल की महिला की हत्या के बाद, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल की है, एक भारतीय मूल के व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान ब्रैम्पटन के रहने वाले 27 साल के मनप्रीत सिंह के रूप में की है, जो अमनप्रीत सैनी की हत्या के दूसरे दर्जे के मामले में वॉन्टेड है। सैनी का शव 21 अक्टूबर को लिंकन के एक पार्क में “गंभीर चोटों” के साथ पाया गया था।

मनप्रीत सिंह बना संदिग्ध, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

जांच के दौरान पुलिस ने 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह को हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बताया है। नियाग्रा रीजनल पुलिस सर्विस (NRPS) ने 25 अक्टूबर को बयान जारी करते हुए कहा कि मनप्रीत के खिलाफ सेकंड डिग्री मर्डर का वारंट जारी किया गया है। पुलिस को शक है कि अमनप्रीत की मौत के तुरंत बाद ही मनप्रीत कनाडा से फरार हो गया। पुलिस ने बयान में कहा है कि ये एक टारगेटेड हमला था औ जनता को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। आरोपी की तलाश जारी है।

पंजाब का है आरोपी

पुलिस ने सलाह दी, “तुरंत 911 पर कॉल करें”, और इस बात पर जोर दिया कि मनप्रीत सिंह को खतरनाक माना जाना चाहिए, क्योंकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी है।

सूत्रों के हवाले से बताया कि मनप्रीत सिंह भारत भाग गया है, जिसका परिवार पंजाब से है। वहीं सूत्रों ने ये भी बताया कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों ने अब उसकी गिरफ्तारी के लिए अपने भारतीय समकक्षों से संपर्क किया है। मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले के निवासी सैनी पिछले कुछ सालों से टोरंटो में रह रहे थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News