सीढ़ियों से फिसले दिग्गज एक्टर जितेंद्र, फिर सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसे संभाला

Jeetendra News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो लड़खड़ाकर गिरते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को उनकी चिंता सता रही है। Jeetendra Fell Down: दिग्गज एक्टर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 11 Nov 2025 12:07:PM
सीढ़ियों से फिसले दिग्गज एक्टर जितेंद्र, फिर सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसे संभाला

Jeetendra News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो लड़खड़ाकर गिरते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को उनकी चिंता सता रही है।

Jeetendra Fell Down: दिग्गज एक्टर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल सोमवार के दिन मुंबई में एक्टर जायद खान की मां और दिग्गज संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान जितेंद्र भी अपनी उपस्थिति जर्द करवाने वहां पहुंचे। लेकिन अपनी गाड़ी से उतरते ही वह सीढ़ियों से टकरा गए। फिर वह धड़ाम से जमीन पर गिर गए। उस दौरान मौके पर मौजूद लोग जितेंद्र को उठाने के लिए भागने लगे।

सीढ़ी से टकराकर गिरे जितेंद्र

सोशल मीडिया जितेंद्र का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी कार से उतरते हैं और प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए जाते हैं। इसी दौरान उनके सामने एक सीढ़ी आती है, जिससे टकराकर वह अचानक गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं और उन्हें संभालते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DQ5ZUDZiLXC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

घबराने वाली बात यह है कि वीडियो देखने के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई, लेकिन राहत की बात यह है कि जितेंद्र पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे बस एक पल के लिए अपना बैलेंस खो बैठे थे। सोशल मीडिया पर लोग अब उनकी हेल्थ के सही होने की दुआ कर रहे हैं।

जरीन खान की याद में जुटे सितारे

इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। इनमें ऋतिक रोशन, सबा आजाद, मलाइका अरोड़ा, जैकी श्रॉफ, हेलेन, ईशा देओल, सलीम खान, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, नील नितिन मुकेश और एली गोनी जैसे सितारे शामिल थे। सभी ने जरीन खान को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad