नोएडा में Defender का कहर, एकसाथ 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार, बाल-बाल बचे लोग

Noida Accident: दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा में देर रात एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। Noida Defender Accident: यूपी के नोएडा में एक डिफेंडर कार ने जमकर बवाल मचाया, इस तेज रफ्तार कार ने कई […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 09 Oct 2025 12:08:PM
नोएडा में Defender का कहर, एकसाथ 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार, बाल-बाल बचे लोग

Noida Accident: दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा में देर रात एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

Noida Defender Accident: यूपी के नोएडा में एक डिफेंडर कार ने जमकर बवाल मचाया, इस तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और एक मोटरसाइकिल चालक भी इसकी चपेट में आ गया. ये पूरा मामला गुलशन मॉल तिराहे का है। हालांकि इसमें कोई जानहानि नहीं हुई है लेकिन , कारें और मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।वहीं तबाही मचाने वाली डिफेंडर कार भी काफी टूट फूट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिफेंडर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही कई गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

आरोपी चालक को हिरासत में

जानकारी के अनुसार, डिफेंडर कार को सुनीत नामक युवक चला रहा था, जो नोएडा सेक्टर-100 का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इस पूरी घटना में डिफेंडर कार के अलावा उसकी नंबर प्लेट की खूब चर्चा हो रही है। इस गाड़ी का नंबर 1111 था, जो कि एक वीआईपी नंबर है।

पुलिस ने की कार्रवाई

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गुलशन मॉल तिराहे पर 5 गाड़ियों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी गई। फिलहाल चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वाहन जब्त, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल डिफेंडर वाहन को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार चालक शराब के नशे में तो नहीं था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad