Banner
Banner

सोनीपत में बड़ा हादसा, बिजली की तार से टकराने के बाद धान से भरी ट्रॉली में लगी आग, किसान ने कूदकर बचाई जान

Accident in Sonipat: देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पराली और ट्रॉली जल कर राख हो गई। Trolley Catches Fire: सोनीपत के गांव शहजादपुर में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। पराली से भरी ट्रॉली में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। […]
Dailypost News
By : Published: 18 Nov 2025 10:45:AM
सोनीपत में बड़ा हादसा, बिजली की तार से टकराने के बाद धान से भरी ट्रॉली में लगी आग, किसान ने कूदकर बचाई जान

Accident in Sonipat: देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पराली और ट्रॉली जल कर राख हो गई।

Trolley Catches Fire: सोनीपत के गांव शहजादपुर में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। पराली से भरी ट्रॉली में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरी ट्रॉली आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने मौके से कूद कर अपनी जान बचाई।

गन्नौर के गांव गुमड़ निवासी सचिन जोकि खेतों से धान की पराली को ट्रॉली में लोड कर दिल्ली पशु डेयरियों के लिए चारा ले जा रहा था। जैसे ही ट्रॉली शहजादपुर के सरकारी स्कूल के पास पहुंची, तभी ट्रॉली में रखी पराली ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई।

तार से टकराते ही चिंगारी निकली और पराली ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पराली और ट्रॉली जल कर राख हो गई।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad