Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-43 IED ਮਾਮਲਾ: 3 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਕੋਰਟ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ 5 ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ‘ਤੇ ਭੇਜਿਆ.....CM ਮਾਨ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਰਿਟਾਇਰਡ ਜੱਜ ਨੂੰ ਭੇਜੇ ਨੋਟਿਸ ਦੀ ਕਾਪੀ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ, 5 ਕਰੋੜ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਝੂਠਾ.....ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਭਾਰਤ ਲਿਆਂਦੇ 3 ਵਾਂਟੇਡ ਗੈਂਗਸਟਰ, ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਣ ਦਾ ਸ਼ੱਕ.... ਬੇਹੱਦ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ, ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਕੀਲ ਦੀ ਮੌਤ.....CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਤੂਤ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ, ਪਿੰਡ ‘ਚ ਬਣੇਗਾ ਆਧੁਨਿਕ ਸਟੇਡੀਅਮ.....

भिवंडी में कपड़ा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, इलाके में फैला काला धुआं

Bhiwandi Fire: महाराष्ट्र स्थित भिवंडी तालुका के सरवली एमआईडीसी इलाके में स्थित मंगलमूर्ती डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस आग में पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई है। Fire in Bhiwandi: महाराष्ट्र के भिवंडी में एमआईडीसी (MIDC) इलाके में स्थित एक डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह घटना इतनी विकराल […]
Nishant Malyan
By : Updated On: 07 Nov 2025 13:30:PM
भिवंडी में कपड़ा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, इलाके में फैला काला धुआं

Bhiwandi Fire: महाराष्ट्र स्थित भिवंडी तालुका के सरवली एमआईडीसी इलाके में स्थित मंगलमूर्ती डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस आग में पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

Fire in Bhiwandi: महाराष्ट्र के भिवंडी में एमआईडीसी (MIDC) इलाके में स्थित एक डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह घटना इतनी विकराल है कि कई किलोमीटर दूर से भी धुएं का घना गुबार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। आग की लपटें कंपनी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले चुकी हैं और इसकी भयावहता लगातार बढ़ती जा रही है।

सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के अथक प्रयास में जुट गईं। हालांकि, आग की प्रचंडता के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सबसे पहले कोनगांव पुलिस स्टेशन की श्रीमती पाटिल ने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग को दी। ड्यूटी इंचार्ज नितिन लाड, चालक प्रवीण मोरे और फायरमैन अंकुश साबले व हिरामण थैल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। नितिन लाड ने बताया कि आग का स्वरूप बड़ा है, इसलिए भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह 9:25 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, और लगभग 10 बजे उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए फिलहाल केवल दो फायर ब्रिगेड टीमें ही मौके पर मौजूद हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आसपास के फायर स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया है। जैसे ही अतिरिक्त फायर सर्विसेज की टीमें पहुंचेंगी, आग बुझाने के कार्य में तेजी आएगी और जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, और आग पर काबू पाने की कार्रवाई अभी भी जारी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News