Banner
Banner

सस्ता सामान दिलवाने का बहाना बनाकर लुट करने वाले गिरफ्तार, पंचकूला पुलिस ने लोगों से की अपील

Haryana Crime News: वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पंचकूला पुलिस को सूचना दी। Panchkula Police Arrested Robbers: पंचकूला पुलिस की मनसा देवी थाना टीम ने एक बार फिर तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए विश्वास में लेकर मोबाइल और नकदी छीने जाने की […]
Dailypost News
By : Updated On: 27 Nov 2025 18:43:PM
सस्ता सामान दिलवाने का बहाना बनाकर लुट करने वाले गिरफ्तार, पंचकूला पुलिस ने लोगों से की अपील

Haryana Crime News: वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पंचकूला पुलिस को सूचना दी।

Panchkula Police Arrested Robbers: पंचकूला पुलिस की मनसा देवी थाना टीम ने एक बार फिर तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए विश्वास में लेकर मोबाइल और नकदी छीने जाने की घटना को सुलझाते हुए एक आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस के जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी एक व्यक्ति 26 नवंबर को किसी कार्य से चण्डीगढ़ जा रहा था। मनीमाजरा क्षेत्र में सामान खरीदते समय उसके पास दो युवक आए, जिन्होंने खुद को शिमला का निवासी बताकर उससे बातचीत की और भरोसा जीत लिया। दोनों युवकों ने उसे सस्ता सामान दिलवाने का बहाना बनाकर अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। पीड़ित ने उनके बातों पर विश्वास कर लिया और उनके साथ वाहन में सवार हो गया।

मोबाइल फोन और नकदी छीनी

यात्रा के दौरान आरोपी उसे सकेतड़ी के पास सुनसान क्षेत्र में गाड़ी रोककर पीड़ित से जबरदस्ती उसका मोबाइल फोन और 3,000 रुपये की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पंचकूला पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही मनसा देवी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज किया और एक विशेष टीम गठित की। इस टीम में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर यादवेन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

चंडीमंदिर लाईटो के पास से गिरफ्तारी

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी पीयूष उर्फ इशू, पुत्र विजय कुमार, निवासी जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को चंडीमंदिर लाईटो के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई प्रयोग कार तथा पीड़ित का छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। आज आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

मामले का दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और जल्द ही दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से की अपील

ऐसे अपराध यह दर्शाते हैं कि कुछ लोग भोले-भाले नागरिकों के विश्वास का गलत फायदा उठाकर अपराध करते हैं। पंचकूला पुलिस ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। हमारी टीमें पूरी तत्परता और पेशेवर तरीके से काम कर रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों का मनोबल किसी भी हालत में न बढ़ सके।

पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आने या सस्ता सामान, नौकरी, वस्तु या किसी सुविधा के नाम पर मिलने वाले लालच से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad