Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
हरियाणवी टूरिस्टों की हरिद्वार में पिटाई, VIDEO:युवती ने उंगली दिखाकर गालियां दीं, कपड़े फाड़ थप्पड़ मारे; मोबाइल निकालने पर लात मारी

मणिकर्ण बरशेनी सड़क मार्ग 2 दिनों से बंद, सैकड़ों सैलानी फंसे

Kullu Road Close: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के मणिकर्ण बरशेनी सड़क मार्ग के गठीगड़ में वीरवार रात के समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में एक जीप भी आ गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान जीप का चालक सुरक्षित निकल गया था। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी सड़क मार्ग वाहनों […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 08 Nov 2025 20:53:PM

Kullu Road Close: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के मणिकर्ण बरशेनी सड़क मार्ग के गठीगड़ में वीरवार रात के समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में एक जीप भी आ गई।

गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान जीप का चालक सुरक्षित निकल गया था। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में मणिकर्ण घाटी घूमने हुए सैकड़ों सैलानी भी फंस गए हैं।

वही शनिवार को भूस्खलन वाली जगह पर पहाड़ी से पैदल नीचे उतरते समय दो सैलानी भी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। गनीमत यह रही कि इस दौरान उन्हें कोई गंभीर चोटे नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों में भी अब विभाग के प्रति रोष है कि दो दिन बीतने के बाद भी सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को यहां पर जल्द से जल्द सड़क को बहाल करना चाहिए था।

सैलानी जब वापस अपने घर लौट रहे थे तो भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। ऐसे में उन्हें पैदल ही पहाड़ी को पार करना पड़ रहा है।

पैदल पहाड़ी को पार करते समय दो सैलानी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। ऐसे में अगर जल्द सड़क मार्ग बहाल नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसी और के साथ भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है।

Ad
Ad

Punjab District News