कैलिफोर्निया के हाईवे पर क्रैश हुआ एयर एम्बुलेंस, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
California Helicopter Crash: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार शाम हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
US Helicopter Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सनसनी फैल गई। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा सोमवार की शाम को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के लोग मौके पर पहुंचे।
हवा में उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में आग का गोला बनने के बाद हेलीकॉप्टर हाईवे पर जा गिरा।
अधिकारियों ने क्या कहा?
सैक्रामेंटो फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी तक ठोस कारण नहीं पता चला है। अधिकारियों ने 59वीं स्ट्रीट पर हाईवे को बंद कर दिया है और दुर्घटना की जांच जारी है। साथ ही अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं पता लग पाया है कि हेलिकॉप्टर अस्पताल से आ रहा था या उसमें किसी मरीज को कही ले जाया जा रहा था।
सोमवार शाम का डरावना पल
यह दर्दनाक हादसा सोमवार शाम करीब 7 बजे के बाद हुआ, जब REACH एयर मेडिकल सर्विस का हेलीकॉप्टर सैक्रामेंटो के हाईवे 50 पर 59वीं स्ट्रीट के पास गिर पड़ा। यह वही हाइवे है, जो शहर के पूर्वी हिस्से की ओर जाने वाला सबसे व्यस्त रास्ता माना जाता है। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) और सैक्रामेंटो फायर डिपार्टमेंट की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं। जलते मलबे के बीच से पायलट और अन्य सवारों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
तीन की हालत नाज़ुक, जांच में जुटी टीमें
सैक्रामेंटो फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि हादसे में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर किसी मरीज को ले जा रहा था या अस्पताल से लौट रहा था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उड़ान के दौरान आखिर क्या तकनीकी खामी या मानवीय गलती हुई, जिसने इस त्रासदी को जन्म दिया।
पूरा हाइवे बंद, शहर में जाम का आलम
हादसे के बाद ईस्टबाउंड हाईवे 50 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस रूट का इस्तेमाल न करें। हाईवे पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें और लगातार चमकती लाल-नीली बत्तियां इस घटना की गंभीरता बयान कर रही हैं।
लोगों में दहशत, प्रशासन अलर्ट पर
इस हादसे ने पूरे सैक्रामेंटो को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के निवासी और राहगीर अभी भी सदमे में हैं। प्रशासन ने कहा है कि जब तक मलबा पूरी तरह हटाया नहीं जाता और जांच पूरी नहीं होती, तब तक सड़क नहीं खोली जाएगी।