मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा, ट्रेन से कटकर करीब आधा दर्जन लोगों की मौत
Train Accident: मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद शवों के चिथड़े उड़ गए थे।
Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है।
मिर्जापुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं, मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं। ट्रेन की चपेट में आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे।
घटना सुबह करीब सवा 9 बजे की है। श्रद्धालु प्लेटफॉर्म नंबर 4 से उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर जाने के चक्कर में फुट ओवर ब्रिज का उपयोग किए बिना सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगे। अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन को देखने का मौका भी न मिला और टक्कर इतनी जोरदार हो गई कि स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
लापरवाही का नजीता
हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों ने ट्रेन से उतरते समय दिशा का ध्यान नहीं रखा और वे ट्रैक पर आ गए। ट्रेन के आते ही वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस और रेल प्रशासन के लोग मौके पहुचे हैं और राहत कार्य शुरू किया है।
वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। पुलिस और रेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक के पास चलने से बचने की अपील की है। यह घटना कार्तिक पूर्णिमा के दौरान यात्रियों के लिए बड़ा झटका बन गई है।
ट्रेन हादसे पर आया रेलवे का बयान
रेलवे के मुताबिक, आज (बुधवार, 5 नवंबर) की सुबह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन से कुछ लोग मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन मुख्य दरवाजे के बजाय ट्रेन के दूसरे दरवाजे से दूसरी लाइन पर उतर गए। तभी कालका-हावड़ा ट्रेन लाइन पर आ गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।
सीएम योगी ने जताया दुख
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने SDRF और NDRF टीमों को मौके पर भेजने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।