फरीदाबाद के तिगांव में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को मारा
Faridabad News: बदमाशों ने लाठी-डंडे-सरिया और अन्य जानलेवा हथियारों से युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घायल नौजवान के परिजनों का दावा है कि युवक के पैर में गोली मारी गई है।
Haryana Crime News: फरीदाबाद के तिगांव में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हासिल जानकारी के मुताबिक तिगांव में दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक को घर में घुसकर मारा। इस हमले के दौरान युवक को गहरी चोट पहुंची जिस के कारण नौजवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि बदमाशों ने लाठी-डंडे-सरिया और अन्य जानलेवा हथियारों से युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घायल नौजवान के परिजनों का दावा है कि युवक के पैर में गोली मारी गई है। इस के साथ ही परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि दो महीने पहले बदमाशों के खिलाफ दी हुई थी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके चलते आज ये घटना हुई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस से लगातार सुरक्षा मांगी जा रही थी लेकिन पुलिस ने परिजनों की मांग को नजरअंदाज किया। तिगांव में युवक पर बदमाशों के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बदमाशों के हाथों में सरिया-रोड और पिस्तौल जैसे हथियार दिखाई दिए।
सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।