Mithun Manhas ने BCCI के नए बॉस बनते ही रचा इतिहास, राजीव शुक्ला-देवजीत सैकिया को ये जिम्मेदारी, जानें बीसीसीआई के नए बॉस की पूरी स्टोरी

Mithun Manhas: BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
BCCI New President: BCCI को नया अध्यक्ष मिल गया है। जम्मू से ताल्लुक रखने वाले पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को रविवार को मुंबई में आयोजित वार्षिक आम सभा (AGM) में बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। वह रोजर बिन्नी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि, मिथुन मन्हास , रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। रविवार को एजीएम की मीटिंग में बीसीसीआई देवजीत सैकिया बोर्ड के सचिव बनाया गया।
मिथुन मन्हास ने बने BCCI के अध्यक्ष
BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि, आज का दिन वाकई उत्सव जैसा है! मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
जम्मू-कश्मीर के दूरस्थ इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए यह रविवार बहुत शुभ रहा है। यह वही ज़िला है, जहां से मैं खुद भी आता हूं। कुछ ही घंटों के भीतर पहले किश्तवाड़ की बेटी शीतल ने विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा और तुरंत बाद भद्रवाह के बेटे मिथुन मन्हास ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद तक पहुंचकर नई ऊंचाई हासिल की।”
https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/1972207089733746697
पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि, मिथुन मन्हास BCCI के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी इस पोस्ट पर रह चुके हैं। BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास इससे पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर रह चुके हैं। मिथुन मन्हास ने IPL से भी जुड़े रहे हैं। IPL में वो IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं। बता दें कि ऐसा पहली बारहुआ है, जब एक अनकैप्ड प्लेयर ने BCCI की कमान संभाली है।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल अपने पद पर बने हुए हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट को कोषाध्यक्ष चुना गया।
प्रभतेज भाटिया कोषाध्यक्ष से संयुक्त सचिव बने। उन्होंने रोहन गौंस देसाई की जगह ली। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह को दिलीप वेंगसरकर की जगह शीर्ष परिषद का सदस्य बनाया गया। अमिता शर्मा को नीतू डेविड की जगह महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 116 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज के साथ श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंती नायडू भी शामिल होंगी।
उनका कार्यकाल 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला विश्व कप के बाद शुरू होगा। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया, जबकि तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज एस शरत जूनियर चयन समिति में लौट आए।
बीसीसीआई के नए पदाधिकारी
अध्यक्ष – मिथुन मन्हास
उपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला
सचिव – देवजीत सैकिया
कोषाध्यक्ष – रघुराम भट्ट
संयुक्त सचिव – प्रभतेज भाटिया
आईपीएल चेयरमैन – अरुण धूमल
जम्मू-कश्मीर से पहला बीसीसीआई अध्यक्ष
मिथुन मन्हास का चुनाव ऐतिहासिक है क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। बीसीसीआई की स्थापना 1928 में हुई थी और इसके 97 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जम्मू-कश्मीर का कोई प्रतिनिधि इस शीर्ष पद तक पहुंचा हो।
कौन हैं मिथुन मन्हास?
मिथुन मन्हास का जन्म 12 अक्टूबर 1979 को जम्मू में हुआ। क्रिकेट मैदान से लेकर प्रशासनिक भूमिका तक, उनका सफर शानदार रहा है। वे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से लंबे समय से जुड़े रहे और कई बार बीसीसीआई की बैठकों में राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया।
घरेलू क्रिकेट में मन्हास का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। 1997/98 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मन्हास एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे। हालांकि, भारतीय टीम में जगह उन्हें नहीं मिल सकी क्योंकि उस दौर में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाज मौजूद थे।
दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 2007/08 के रणजी सीजन में 57.56 की औसत से 921 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। बल्लेबाजी के अलावा वे जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी और विकेटकीपिंग भी कर लेते थे।