Banner
Banner

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: बगवाड़ा में अनुराग ठाकुर का जनसंवाद, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रगति पथ पर” कार्यक्रम के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में स्थानीय लोगों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 07 Jun 2026 16:43:PM
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: बगवाड़ा में अनुराग ठाकुर का जनसंवाद, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रगति पथ पर” कार्यक्रम के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में स्थानीय लोगों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत ढांचे, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा महिलाओं के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है तथा युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि “प्रगति पथ पर” कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मोदी सरकार की किन नीतियों और योजनाओं का लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क, रेल सेवाओं के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं के विकास से लोगों के सफर का समय काफी कम हुआ है।

हाल ही में शुरू हुई गुरमुखी एक्सप्रेस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण बदनामी के रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है, जिससे जनता में निराशा बढ़ रही है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है।

उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा लगाए गए कथित आरोपों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि जनता प्रदेश की वास्तविक स्थिति को समझ रही है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए तथा क्षेत्रीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad