मुंबई को फिर से दहलाने की मिली धमकी, ‘मुंबई में 400 किलो RDX के साथ घुसे 34 ह्यूमन बम’
Mumbai Bomb Threat: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर बड़े आतंकी हमले की धमकी मिली है। इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध संदेश मिला है, जिसमें सुसाइड बॉम्बिंग और 400 किलो आरडीएक्स से विस्फोट की बात कही गई है।
Mumbai Suicide Bomb Threat: मुंबई फिर से दहशत के साए में है। इस बार मिली धमकी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है, क्योंकि इसमें ह्यूमन बॉम्ब और 400 किलो आरडीएक्स का जिक्र है। त्योहारों के बीच आई इस धमकी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। धमकी भरा मैसेज सीधे मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान से घुसे आतंकी बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी में हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सुसाइड बॉम्बिंग की बात कही गई है। मैसेज में लिखा गया है कि अनंत चतुर्दशी के मौके पर 400 किलो आरडीएक्स का धमाका किया जाएगा जिसमें करीब 1 करोड़ लोगों की जान चली जाएगी। मैसेज में दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं और विस्फोट के बाद पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा।
मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर
धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख है। साथ ही, इसमें यह भी दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं। धमकी को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट पर आ गई है। पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया, उसे ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही, यदि कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो 100 नंबर या नजदीकी थाने को सूचित करने को कहा गया है।
धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ का नाम
संदेश में एक आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-जिहादी’ का नाम भी सामने आया है। इसमें यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में दाखिल हो चुके हैं और उनका लक्ष्य भीड़भाड़ वाले इलाके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूरे शहर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, खासतौर पर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और ट्रैफिक जंक्शनों पर। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी भेजने वाले व्हाट्सएप नंबर की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है, और साइबर सेल इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
ध्यान देने वाली बात यह है कि मुंबई पुलिस को पहले भी ऐसे कई फर्जी अलर्ट मिल चुके हैं। 22 अगस्त को गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला था। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। 14 अगस्त को पुलिस को एक अनजान कॉल आई थी जिसमें कहा गया कि एक ट्रेन में बम धमाका होने वाला है। कॉल करने वाला तुरंत फोन काटकर भाग गया था और कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई थी।