यूपी चुनाव के बाद तय होगी मेरी राजनीतिक दिशा: चौटाला

Ranjit Singh Chautala Statement: पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय दलों का है। वे अपने समर्थकों को अंधेरे में रखकर काम करने वाले व्यक्ति नहीं है। उन्होंने राज्य के अधिकत्तर जिलों में अपने कार्यकर्ताओं से मीटिंगे की है। 9 जिले बकाया है। पश्चिम बंगाल व भविष्य में होने […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Apr 2026 17:56:PM
यूपी चुनाव के बाद तय होगी मेरी राजनीतिक दिशा: चौटाला

Ranjit Singh Chautala Statement: पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय दलों का है। वे अपने समर्थकों को अंधेरे में रखकर काम करने वाले व्यक्ति नहीं है। उन्होंने राज्य के अधिकत्तर जिलों में अपने कार्यकर्ताओं से मीटिंगे की है। 9 जिले बकाया है। पश्चिम बंगाल व भविष्य में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके बाद ही वे तय करेंगे कि उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी। यह बात उन्होंने आज भिवानी में वर्ष 1972 से उनके साथी रहे पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए कही।

रणजीत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिस प्रकार से विधायकों का आचरण रहा, वह निंदनीय है। जिस प्रकार से जनता उन्हे अपने विश्वास के साथ जिताती है। वे विधायक ऐसे दिखने लग जाए तो राजनीति जैसी संस्था कमजोर होगी। जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में खरीदने वाला तथा बेचने वाला दोनो ही बराबर के दोषी है। हरियाणा की मंडियों में किसानों के लिए बायोमैट्रिक तथा ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करके मंडियों में किसानों को प्रवेश दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत देश में इस प्रकार से एकदम से नियमों को लेकर लोग जागरूक नहीं है। इनको चरणबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए।

वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह युद्ध अगले 15 दिन और चलता है तो इसका बड़ा आर्थिक नुकसान दुनिया को भुगतना होगा, जिसे रिक्वर होने में वर्षो लगेंगे। विभिन्न रिफायनरी व ऑयल डिपो का स्टाक खत्म हो रहा है। जिसके चलते आने वाले समय में इंधन के दामों में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका प्रभाव रोजमर्रा की वस्तुएं दाल, चीनी, कपड़ा, जूता, टुटपेस्ट इत्यादि सभी चीजों पर पड़ेगा। जिससे देश व दुनिया की इक्रोमी कमजोर पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से होर्जूम रास्ते से गुजरने पर पहले 40 हजार डॉलर का इंश्योरेंस होता था, वह बढक़र 2 लाख डॉलर तक पहुंच जाएंगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad